RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेवा नियमित की मांग को लेकर शिक्षा समिति से मिले अतिथि शिक्षक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )21 जून।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित सूबे के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर एक शिष्टमंडल शनिवार को बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति से मिला। आरा के सर्किट हाउस में पहुंची समिति के संयोजक और सदस्यों को ज्ञापन सौंपा।समिति द्वारा अनुशंसा किए जाने पर आभार भी जताया गया। सदस्यों ने एक बार फिर आश्वस्त किया कि अतिथि शिक्षकों की मांगों से वे अवगत है। शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षा मंत्री के समक्ष भी मांग रखी जा चुकी है।बता दें कि बिहार विधान परिषद की शिक्षा कमेटी के संयोजक डॉ संजीव कुमार सिंह,सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह,नवल किशोर यादव,प्रो वीरेंद्र नारायण यादव,कुमार नागेंद्र आदि मौजूद रहे। मौके पर स्थानीय निकाय के एमएलसी राधा चरण साह भी मौजूद थे।अतिथि शिक्षक संघ के डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ आशा रानी, डॉ सुमेला फातिमा, डॉ बिंकटेश चौधरी सहित अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल करना ईश्वर की स्तुति करने जैसा : जिलाधिकारी

rktvnews

निशाने पर संदेशवाहक।

rktvnews

उज्जैन:हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा।

rktvnews

इंदौर:कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़ — मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व

rktvnews

बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर :ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति बैठक।

rktvnews

Leave a Comment