RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 जून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून के उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लिया।
योग सत्र के बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में, राष्ट्रपति ने दुनिया भर में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’के अवसर पर योगाभ्यास करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2015 से योग पूरी मानवता की साझी धरोहर बन गया है। यह भारत की ‘सॉफ्ट पावर’का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
राष्ट्रपति ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है, जिसे अपनाने से मनुष्य के शरीर, मन और समग्र व्यक्तित्व को लाभ मिलता है। जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है, तो परिवार स्वस्थ रहता है। जब परिवार और समाज स्वस्थ रहते हैं, तो देश स्वस्थ रहता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘योग’का अर्थ है ‘जोड़ना’। योग का अभ्यास व्यक्ति के शरीर, मन एवं आत्मा को जोड़ता है और उसे स्वस्थ बनाता है। योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से और एक देश को दूसरे देश से भी जोड़ सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक आम धारणा है कि इलाज से बेहतर रोकथाम की नीति अधिक कारगर होती है। रोकथाम के लिए योग को बहुत उपयोगी माना जाता है। उन्होंने सभी से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और दूसरों को भी योगाभ्यासके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

Related posts

हमार बहिन राउर लालू के किडनी दिहली’ : तेजस्वी यादव

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर द्वारा चलाया जाएगा घर-घर स्वदेशी अभियान।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:यातायात नियंत्रण राज्य सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

सारण:अमनौर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन परसा एवं पंचायत सरकार अमनौर कल्याण में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

जो कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया वो बीते 20 सालों में हमने कर दिखाया:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment