RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली के पुराना किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समारोह।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 जून।नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संयुक्त सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, एएसआई के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत और एएसआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए योग की वैश्विक प्रासंगिकता और परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ विषय के साथ दुनिया भर में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रव्यापी समारोह के एक भाग के रूप में भारत भर में अपने 81 संरक्षित स्मारकों पर योग समारोह का आयोजन किया। यह भारत के विरासत स्थलों के साथ योग के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध को दर्शाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान प्रस्तावित किया गया था और इसके तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया , जिसमें योग को विश्व को भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार माना गया।

Related posts

नितिन गडकरी ने खगोलीय इतिहास में भारत का शानदार अध्याय लिखने के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:उत्तम कुमार मिश्रा दर्जनों समर्थको के साथ लोजपा(रा) में शामिल :राजेश्वर पासवान

rktvnews

चौथे ऊर्जा अंतरण कार्य समूह (ईटीडब्‍ल्‍यूजी) के दौरान स्वच्छ ऊर्जा पर 14वीं मंत्रिस्तरीय और 8वें मिशन की नवाचार बैठक गोवा में शुरू।

rktvnews

भोजपुर:आरा में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी से लाखों के आभूषण ठगे।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सिवान में किया 558 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

गोपालगंज :सैनिक स्कूल गोपालगंज ने भव्यता के साथ अपना बीसवाँ वार्षिकोत्सव मनाया।

rktvnews

Leave a Comment