RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम के साथ BIADA में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस।

स्वास्थ्य, संतुलन और ऊर्जा का लिया गया सामूहिक संकल्प।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)21 जून।बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को आत्मसात करते हुए यह आयोजन सम्पूर्ण राज्य में BIADA के सभी क्लस्टर्स और इकाईयों में समर्पित ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता BIADA एवं IDA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार, ने की।उनके नेतृत्व में पटना मुख्यालय सहित राज्यभर के 9 औद्योगिक क्लस्टर्स में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय उद्यमियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर कुंदन कुमार ने कहा की “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक शांति, संतुलन और आंतरिक ऊर्जा का मार्ग है। आज की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ वैश्विक एकता और समग्र स्वास्थ्य का प्रतीक है। योग न केवल व्यक्तिगत जीवन को सशक्त बनाता है, बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति भी हमारी ज़िम्मेदारी को रेखांकित करता है।”
BIADA ने सभी औद्योगिक इकाइयों, उद्यमियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, सशक्त तथा सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित “योग के माध्यम से शांति और सौहार्द” के संदेश को आत्मसात करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

Related posts

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब के तीस सदस्यों ने किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर: आरा व्यवहार न्यायालय में काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने किया काम।

rktvnews

भोजपुर : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर! घायल बाइक सवार आरा रेफर।

rktvnews

भोजपुर: कुर्सी वालों ने मजदूरों को जाती- पार्टी में विभक्त किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72.47 करोड़ रुपये की लागत की सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर (मां जानकी जन्म भूमि) परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment