RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गोपालगंज :सैनिक स्कूल गोपालगंज ने भव्यता के साथ अपना बीसवाँ वार्षिकोत्सव मनाया।

गोपालगंज/ बिहार 05 नवंबर।शनिवार 4 नवंबर को सैनिक स्कूल गोपालगंज ने अपना बीसवाँ वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डाॅ० नवल किशोर चौधरी (भा0प्र0से0) जिलाधिकारी गोपालगंज थे, जिनका स्वागत विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अमित डागर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सैन्य छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि, सभी विजेताओं को मेरी ओर से ढेर सारी बधाईयाँ। आपका स्कूल, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पाठ्îक्रम और अपने सह-पाठ्îक्रमी प्रतियोगिताओं में प्राप्त सफलताएँ आपकी अत्यधिक परिश्रम और आपके विद्यालय के सुदृढ़ शैक्षिक वातावरण की प्रमाण हैं। याद रखें कि सफलता सिर्फ एक गंतव्य नहीं है, बल्कि यह एक यात्रा है। यह आपका निरंतर लगन, परिश्रम और उत्कृष्टता का फल है जो आपको एक अलग पहचान देगी।“
अंततरू उन्होंने गाँधीजी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप में वह परिवर्तन होना चाहिए जिसे आप दुनिया में देखना चाहते हैं। हर एक छात्र के पास सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता है और वे हमारे देश की प्रगति के कर्णधार है। उन्होंने कहा कि “खुद को कर इतना बुलंद ताकि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से पूछे कि ऐ बंदे बता तेरी रजा क्या है ?”
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में सैन्य छात्रों ने मनभावन समूह गीत “मेरा खुदा बड़ा है” से हुआ। उसके बाद “19 वीं सदी बनाम 20 वीं सदी” पर आधारित अनूठे माइम की प्रस्तुति ने सभागार को स्तब्ध कर दिया। तत्पश्चात सैन्य छात्रों ने “चंद्रयान-प्प्प्” की कथावस्तु पर आधारित अंग्रेजी लघुनाट्य का मंचन किया । विद्यालय के सैन्य छात्र-छात्राओं ने बिहार की पारंपरिक नृत्य शैली,‘जट-जाटिन’, बॉलीवुड एवं देश भक्ति से सराबोर नृत्य का मनोहारी प्रस्तुतिकरण किया। नृत्य की भंगिमाओं से शैली का कलात्मक पक्ष उद्घाटित हो रहा था। इस अवसर पर विद्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य, कर्नल अमित डागर ने गत अकादमिक वर्ष में विद्यालय के शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक उपलब्धियों के उपर प्रकाश डालकर किया। कर्नल डागर ने कहा कि अकादमिक सत्र में स्कूल ने माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक परीक्षाओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। इसमें अकादमिक, प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक स्टाफ के योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इनके निरंतर उद्दयमशीलता के बिना इतना कुछ संभव नहीं था। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण विभिन्न अंतर्सद्नात्मक प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया। बहुवांछित “कॉक हाउस ट्रॉफी” तक्षशिला सदन ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रांगण में उपस्थित सभी महत्वपूर्ण गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन सैन्य छात्रा प्रेरणा सिंह ने किया।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने उद्योग केन्द्र अंतर्गत PMFME योजना की समीक्षा की, PMFME में बैंकों तक लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 13 जिलों के परिवारों के खाते में आनुग्रहिक राहत की राशि का किया शुभारंभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:सरकार के खिलाफ अराजतत्वों की कार्यवाही पर की जायेगी कठोर से कठोर कार्यवाही:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय संस्थापिका की मनी पुण्यतिथि।

rktvnews

जगदीशपुर नया टोला मोड़ पर ऊर्जा मंत्री सह सांसद राजकुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत!वीर कुंवर सिंह का भव्य मुख्य द्वार बनेगा:उर्जा मंत्री आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment