RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार एवं डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा।

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 जून।समाहरणालय कार्यालय कक्ष से उपायुक्त कीर्तिश्री ने जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं डाक के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की निश्चित समयसीमा में निपटान किया जाए। डाक द्वारा प्राप्त शिकायतों को विभागवार वर्गीकृत कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निपटाए गए मामलों की अद्यतन स्थिति उपायुक्त कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मामलों की जाँच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी आवेदन के निष्पादन में बाधा हो, तो उसका कारण स्पष्ट रूप से दर्ज कर सुझाव सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि “जनता दरबार एवं डाक के माध्यम से प्राप्त शिकायतें आम जनता की अपेक्षाओं से जुड़ी होती हैं। इनका संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ निष्पादन आवश्यक है।”बैठक में यह भी तय किया गया कि समय समय पर विभागवार निष्पादित एवं लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी , ताकि समाधान की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाया जा सके।

Related posts

मोतीहारी:डेंगू के लक्षण दिखने पर इलाज में न करें देरी, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है जाँच व इलाज की सुविधा : सीएस

rktvnews

शिक्षक, कर्मचारियों के अनुपस्थिति पर सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को कार्रवाई का आदेश निर्गत।

rktvnews

भोजपुर: विश्व एड्स दिवस पर जीएनएम स्कूल सदर अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला उद्योग केंद्र अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं पी०एम०एफ०एम०ई० योजना की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षकों को इंसान बनने हेतु समिति शिक्षकों को देती है सम्मान : डॉक्टर प्रतीक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment