RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: विश्व एड्स दिवस पर जीएनएम स्कूल सदर अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 दिसंबर। आज विश्व एड्स दिवस 2024 के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई भोजपुर व सदर अस्पताल आरा के द्वारा एक जागरूकता रैली निकली गई । रैली सदर अस्पताल आरा से विभिन्न चौक चौराहा होते हुए सदर अस्पताल आरा आकर रैली का समापन किया गया। रैली के माध्यम से आम जनता के बीच में एचआईवी एवं एड्स की जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया । रैली को सिविल सर्जन भोजपुर डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, मौके पर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर ए अहमद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि रंजन, प्रभारी जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, परामर्शी सचदेव कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार, टेक्नीशियन अनिल, सोनू प्रभात, जी एन एम स्कूल की प्राचार्य सहित अनेकों अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एक अन्य कार्यक्रम के तहत जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के द्वारा जी एन एम छात्राओं के बीच में एचआईवी एड्स की कार्यशाला/ गोष्ठी का आयोजन जी एन एम स्कूल, सदर अस्पताल आरा में किया गया। सिविल सर्जन भोजपुर के द्वारा छात्राओं को एचआईवी एड्स के विषय पर ज्ञानवर्धन कराया गया । सिविल सर्जन भोजपुर के द्वारा प्रतिभागियों को विश्व एड्स दिवस 2024 के थीम सही रास्ता चुने: मेरी सेहत, मेरा अधिकार ! को जीवन में अमल लाने का संदेश दिया गया।

Related posts

भोजपुर:आर दयाल आई टी आई जगदीशपुर में संस्थापक आर डी सिंह ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

आरा भाजपा कार्यालय में नवमनोनित पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संपन्न।जनहित में लिए गये कई निर्णय।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने ‘वोकल फॉर लोकल’ विषय पर पांच दिवसीय ‘दिवाली उत्सव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

18 सितंबर को बक्सर में रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की बोर्ड ऑफिस स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment