RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षक, कर्मचारियों के अनुपस्थिति पर सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को कार्रवाई का आदेश निर्गत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 जुलाई।बिहार सरकार उच्च शिक्षा विभाग की उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी द्वारा सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र निर्गत किया गया है जिसमें आदेशित किया गया है कि जो शिक्षक, कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उपस्थिति के संबंध में प्रतिदिन उच्च शिक्षा निदेशक के पास इसकी सूचना देनी है। पत्र में कहा गया है की सूचनाएं प्राप्त भी हो रही है। लेकिन अभी भी देखा जा रहा है कि बहुत से शिक्षक कर्मचारी उपस्थित नहीं हो रहे हैं और उनकी जानकारी भी महाविद्यालयों से प्राप्त नहीं हो रही है जो निरीक्षण के दौरान पाए गए हैं। इस संबंध में कड़ा निर्देश दिया गया है कि ऐसे अनुपस्थित लोगों पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए यहां तक कि जो महाविद्यालय इसकी सूचना नहीं दे रहे हैं उनका भी संबंधन समाप्त करने की बात की गई है।
इस संबंध में पत्रांक 14 /एम-47/ 20 23 -13 24 पटना दिनांक 15 7 2023 को बिहार सरकार, उच्च शिक्षा विभाग पटना द्वारा पत्र जारी किया गया है।

Related posts

गणतंत्र @75 : कुछ इशारे!

rktvnews

बागपत:जनपद को वर्ष 2024-25को मिला 1420100 पौध रोपण करने का लक्ष्य।

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदकों को चार व पांच को कागजात जमा कराने का मौका।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्धारित वाहन से कम वाहनों द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले संवेदकों को करें ब्लैक लिस्टेड : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की एक विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में होगा “विराट विश्व सनातन संस्कृति महाकुंभ”लाखों की संख्या में जुटेंगे सनातनी : अश्विनी चौबे

rktvnews

Leave a Comment