RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:व्यवसायी सुरक्षा आयोग का हो गठन : सुदामा प्रसाद

13 जूलाई को पटना के रविन्द्र भवन में होगा व्यवसायी महासंघ बिहार का स्थापना सम्मेलन।

जिला के वीभिन्न चट्टी – बाजारों पर चलेगा प्रचार, सैकड़ों व्यवसायी स्थापना सम्मेलन में होंगे शामिल।

भोजपुर जिला व्यवसायी संघ की एकदिवसीय बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)17 जून।आज भोजपुर जिला व्यवसायी संघ का जिला स्तरीय बैठक आरा के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद कलीमुद्दीन उर्फ मुन्ना ने किया।
बैठक व्यवसायीयों के वीभिन्न मुद्दों व 13 जूलाई 2025 को पटना के रविन्द्र भवन में होने वाले व्यवसायी महासंघ बिहार के स्थापना सम्मेलन की तैयारी पर केंद्रित थी।
बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया कि स्थापना सम्मेलन की तैयारी के लिए जिले के सभी चट्टी – बाजारों पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा और व्यवसायियों को संघ से जोड़ा जाएगा। यह भी निर्णय हुआ कि स्थापना सम्मेलन में सैकड़ों व्यवसायी शामिल होंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला सचिव सह आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में बेखौफ अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े व्यवसायियों की हत्या व दुकानों में लूट हो रही है। भाजपा-जदयू सरकार की पुलिस पंगु गूंगी बहरी बनी हुयी और अपराधी बेखौफ घूम रहें हैं।
उन्होंने कहा कि मैं दो बार विधानसभा सदस्य रहा लेकिन भाजपा ने व्यवसायी के इन सवालों पर कभी भी कोई सवाल नही उठाया। भाजपा यह समझती हैं कि व्यवसायी हमारे गुलाम हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार सहित पूरे देश का खुदरा व्यवसाय मोदी सरकार द्वारा लगाये गये बचकाने नोटबंदी, कोरोना काल में लगाए गये तीन-तीन बार के अव्यवस्थित लॉकडाउन से बेपटरी हो चुका है। बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी और अब ऑनलाईन व्यापार, जनता की घटती क्रय शक्ति के कारण यहां का व्यवसाय भयंकर तबाही और मंदी के दौर से गुजर रहा है। अडानी-अम्बानी पर मेहरबान मोदी सरकार ईडी-सीबीआई का भयंकर भय देखाकर जीएसटी के हथियार से छोटे-बड़े व्यवसायियों का बेदर्दी से गला रेत रही है
व्यवसायी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज समय की मांग है की व्यवसायी की सुरक्षा के लिए बिहार में एक मजबूत संगठन की जरूरत है।
संघ के सम्मानित अध्यक्षरामेश्वर प्रसाद साह ने कहा कि भोजपुर जिला व्यवसायी संघ अपने स्थापना काल से ही व्यवसायियों के सवाल पर लड़ता रहा। अब समय आ गया है कि बिहार अस्तर पर संगठन बने । इस लिए पटना में स्थापन सम्मेलन में सैकड़ों व्यवसायी शामिल हों।
बैठक को राजनाथ राम , भोला यादव, कृष्णा रंजन गुप्ता, श्रीनिवास यादव, विजय कुमार,अदित कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, धन्नजय यादव, मुख्तार कुरैसी, राजेश कुमार, मोहम्मद सोनू, आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से चंदन राज,संतोष कुमार केसरी,
हिमांषु कुमार, विजय कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद गुप्ता, अब्दुल वहार, राजु चंद्रवंशी, पप्पू कुमार, संजय पासवान आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: जिला परिषद की बैठक में मीना कुमारी की दहाड़।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना: पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मिले प्रणव अडानी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षा से जुड़े 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जन्मदिन पर याद किए गए डा राजेन्द्र प्रसाद।

rktvnews

सनातन धर्म में कर्म आधारित जन्म जीवन का अतीत भविष्य।

rktvnews

Leave a Comment