RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

पोषण ट्रैकर के सारे इंडिकेटर्स में सुधार करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से शत प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन, ई केवाईसी,पोषण ट्रैकर ऐप के अनुसार उपस्थित बच्चों का पूरक पोषाहार वितरण,बच्चों के बीच एचसीएम और स्नैक्स खाते हुए जिओ टैग फोटो,ग्रोथ मॉनिटरिंग को शत प्रतिशत अगले माह से पूरा करना,गृह भ्रमण,एमटीसी ऑक्युपेंसी, 18-19 वर्ष की सावित्री बाई फुले का आवेदन, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना का लक्ष्य, शत प्रतिशत सेविका सहायिका एवं पोषण सखी का आयुष्मान कार्ड बनाना, प्रत्येक माह सीडीपीओ के द्वारा 5 तथा महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा 15 आंगनबाड़ी के साथ 10 (भीएचएसएनडी) ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस विभिन्न पंचायत में भ्रमण करते हुए जिओ टैग फोटोग्राप्स के साथ शेयर करना , नेटवर्क विहीन वाले क्षेत्र में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का चिन्हीतीकरण कर प्रतिवेदन देना, आंगनबाड़ी केंद्रों के संपूर्ण मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली,पेयजल ,शौचालय,भवनएवं किचन का सुदृढ़ीकरण का प्रतिवेदन के साथ संबंधित विभाग को कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों से पूरक पोषाहार का अभिश्रव एवं सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी का अनुपस्थिति विवरणी जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना इन सारे विषयों पर समीक्षा की गई। पोषण ट्रैकर के सारे इंडिकेटर्स में प्रत्येक माह चतरा जिला का रैंकिंग राज्य में एक से पांचवे स्थान पर प्रदर्शन हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू, शंभू बड़ाईक,जिला क्षेत्रीय प्रबंधक, समर अभियान चतरा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चतरा,एवं जिला के सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित हुए।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पूसा, दिल्ली में हुआ वृहद “कर्मचारी संकल्प सम्मेलन”।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध बोल्डर लदे तीन हाईवा वाहनों को किया गया जप्त।

rktvnews

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से एएनएम छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

नीडजैम के इतिहास का सबसे सफलऔर शानदार आयोजन बिहार में सम्पन्न

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने दानरो नदी का किया निरीक्षण, नदी में कचरा डंप करने को बताया खेदजनक।

rktvnews

Leave a Comment