RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के एम डी और ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जून।बिहार राज्य शाहाबाद सुधा डेयरी दैनिक मज़दूर कर्मचारी संघ भोजपुर संबद्ध एक्टू भोजपुर के बैनर तले प्रबंधक निदेशक शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लीo आरा, और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पकड़ी चौक से किया गया, प्रदर्शन का नेतृत्व रौशन कुमार, जितेन्द्र सिंह, जानकी प्रसाद, रामानंद सिंह, धर्म कुमार, अवधेश पासवान, हर वंश सिंह, सुमन जी, बाल मुकुंद चौधरी, यदु नंदन चौधरी, ध्रुव पंडित ने किया। प्रदर्शन जोरदार नारों के साथ सुधा डेयरी कार्यालय आरा पहुचा और धरना में तब्दील हो गया।7 सूत्री मांगों के पूर्ति के लिए धरना चलाया गया, अध्यक्षता हरवंश कुमार ने किया, संचालन सुमन जी जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया।धरना-प्रदर्शन में विभिन्न संघ महासंघ और ट्रेड यूनियन के लोग भी समर्थन में आये और कार्यक्रम को संबोधित किया l कार्यक्रम को एक्टू के जिला सचिव बाल मुकुंद चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जो मनमानी चल रहा है यह केवल इसी कार्यालय तक नहीं है, पूरे देश में निजीकरण का दौर चल रहा है, लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, आफिसर शाही, चल रहा है, ठेकेदार की मनमानी चरम सीमा पर है, जब मन अपने मन से दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को कार्य से बाहर निकाल दिया जाय, निर्धारित सरकारी मजदूरी के अनुरूप भी मजदूरी नहीं दिया जाता है, ओवर टाइम् कार्य करने पर भी पारिश्रमिक की कटौती किया जाता है, अगर कार्य से निकाले गए 25 मजदूरों को काम पर नहीं वापस किया जाएगा तो यह आन्दोलन जिलाधिकारी के समक्ष किया जाएगा l जिला सचिव सुमन जी ने अपने संबोधन में कहा कि 09 जुलाई 25 को राष्ट्रीय आम हड़ताल पूरे देश में होगा, इसमें सभी सेवा संघ ,ट्रेड यूनियन, केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी सहित किसान मजदूर, संगठित असंगठित क्षेत्र के कर्मी, मजदूर, भी अपने बैनर तले कार्यक्रम करेगें, जिसका मुख्य मांग रोजगार की गारंटी, निजीकरण बंद हो, किसानो के फसलों का उचित मुआवजा मिले,आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों को स्थाई नियुक्ति हो, पुराना पेंशन लागू हो, आठवां वेतन आयोग का गठन किया जाय।आज जिस कार्यालय मे धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, सुधा डेयरी में मनमानी के खिलाफ, एम डी और ठेकेदार जो मिलीभगत से मनमानी करते हैं, इसका उजागर होना चाहिए, और 25 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को कार्य पर वापस लिया जाये,धरना को धर्म कुमार राम जिला सचिव बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि जबतक 25,सुधा कर्मचारी को कार्य पर वापस नहीं किया जाएगा, आंदोलन को जारी रखा जाएगा, सरकारी कुशल मजदूरी के निर्धारित दर के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाये, कार्यक्रम को अवधेश पासवान जिला सचिव चौकी दार संघ भोजपुर, रौशन कुमार, दीपक यादव, मिथिलेश कुमार,अवध बिहारी यादव, तेज नारायण, कमलेश, मदन यादव ,वीर बहादुर, भीम कुमार, रवींद्र कुमार, अजय कुमार, मन लाल कंचन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
धरना के अंत में अहमदाबाद में प्लेन दुर्घटना में असामयिक दर्दनाक दुर्घटना में 243 यात्रियों के मौत पर उनकी आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का शोक सभा किया गया l

Related posts

कोयला मंत्रालय कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खानों के आवंटियों के साथ संवादमूलक सत्र का आयोजन करेगा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिले की पांचों विधानसभाओं के लिये मतदान दल रवाना!स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में हो चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग के हत्या के अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर : पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment