RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत और कतर ने ‘निवेश पर संयुक्त कार्यदल’ की प्रथम बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 जून।भारत गणराज्य और कतर के नेतृत्व के विजन के अनुरूप एवं निवेश सहयोग को और ज्‍यादा बढ़ाने के उद्देश्य से भारत व कतर के बीच ‘निवेश पर संयुक्त कार्यदल (जेटीएफआई)’ की प्रथम बैठक आज भारत के नई दिल्ली में आयोजित की गई।
संयुक्त कार्यदल की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ और कतर सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव माननीय मोहम्मद बिन हसन अल- मल्की ने की।
पारस्परिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने की भावना से ‘निवेश पर संयुक्त कार्यदल’ ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अवसंरचना एवं ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी और नवाचार तक विविध क्षेत्रों में त्वरित विकास, निवेश के अवसरों और रचनात्‍मक सहयोग हेतु सामूहिक क्षमता का लाभ उठाने के लिए इन दोनों ही देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
जेटीएफआई ने भारत और कतर के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों के महत्व को रेखांकित किया है जो कि साझा मूल्यों, साझा उद्देश्यों, एवं समावेशी विकास के लिए साझा विजन या दृष्टिकोण में निहित हैं।

Related posts

केंद्रीय मत्स्य पालन सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने कोच्चि में आईसीएआर-सीआईएफटी के कामकाज की समीक्षा की।

rktvnews

5 नवंबर को आयोजित होगा निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

व्यापार एवं निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:गया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024 के लिए खिलाड़ियों का दल रवाना।

rktvnews

लोककला के नाम पर अश्लीलता का तड़का,अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों पर लगे बैन, ग़लत दृश्य दिखाना, अश्लील नाटकों-गीतों का मंचन समाज से खिलवाड़।

rktvnews

Leave a Comment