RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने हेतु सदर अस्पताल से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकाला गया प्रभात फेरी।

प्रभात फेरी में सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग।

नशे को कहें ना जिंदगी को कहें हां का बुलंद हुआ नारा।

RKTV NEWS/चतरा( झारखंड )12 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार गुरुवार को सदर अस्पताल चतरा से पोस्ट ऑफिस चौक चतरा तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निसिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी निकाला गया।
प्रभात फेरी को सिविल सर्जन, चतरा डॉ. दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, चतरा डॉ. कुमार उत्तम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने लोगों को मादक पदार्थ चरस, अफीम, तंबाकू आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों को ना कहें और जिंदगी को हाँ कहें।सदर अस्पताल के प्रांगण में भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।
सिविल सर्जन, चतरा डॉ. दिनेश कुमार ने कहा मादक पदार्थों के सेवन से कई घर बर्बाद हो गये हैं। आने वाली युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाए इसके लिए लोगों को मादक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री एवं सेवन को बंद करना होगा क्योंकि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सवार्धिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान में सभी युवाओं को योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मनीष लाल, स्वास्थ्य कर्मी संगीता एक्का,उदय शरण प्रसाद, रविन्द्र विश्वकर्मा, रश्मि दूबे, हेम्ब्रम , बजरंग उरांव, अरुणा कुमारी, सुदीप कुमार मुंडा एवं सीनी संस्था से ओम प्रकाश शर्मा, मुन्तजिर, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान रहा।

Related posts

दरभंगा:बेनीपुर के आई.टी.आई. में स्टार्ट-अप जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढी:बेलसंड प्रखंड के पचनौर पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

77वें विश्व स्वास्थ्य सम्‍मेलन ने सदस्य देशों के 300 प्रस्तावों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधनों को अपनाया।

rktvnews

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

Leave a Comment