
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फरवरी।भोजपुर जिला अंतर्गत कला एवं सांस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा आज बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन नागरी प्रचारिणी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल संरक्षण इकाई सह जिला खेल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता राजस्व प्रशाखा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे उपस्थित रहे। 250 से भी ज्यादा कलाकारों ने भाग लिया जिसमें.लोक संगीत, शास्त्रीय गायन, नृत्य में बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी, साथ ही चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से कलाकारों को मंच तथाआगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी और प्राचार्य कंचन कामनी कार्यक्रम के दौरान कला पदाधिकारी द्वारा आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी दी गई और कलाकार पेंशन योजना के बारे में बताया गया, जिसे ज्यादा से ज्यादातर लोग इस योजना का लाभ ले सके।
कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
