RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रस्तावित खेल स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

9.3 एकड़ के प्रस्तावित समाहरणालय का स्थल निरीक्षण।

जवाहर तालाब, नयकी तालाब का भी हुआ निरीक्षण।

जिले को बहुत जल्द मिलेगा 5.5 एकड़ का मल्टीपरपस खेल स्टेडियम।

जवाहर तालाब के समुचित विकास हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 जून।आज उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से तपेज स्थित प्रस्तावित समाहरणालय, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, जवाहर तलाब, नायकी तालाब का निरीक्षण किया।
चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के तपेज स्थित कृषि विभाग के सामने 9.3 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित समाहरणालय बनना है जिसका उपायुक्त ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कहा संबंधित विभाग से अनापति प्रमाणपत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए उक्त भू स्थल का मापी कराएं और इसके साथ ही आगे की कार्रवाई को प्रारंभ करें। जिससे जल्द से जल्द प्रस्तावित समाहरणालय निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जा सके। वहीं जवाहर तलाव के सौंदर्यीकरण, टूटे बाउंड्री का मरम्मती कराते हुए और आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव बना कर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नाइकी तालाब के साफ सफाई, जल स्तर, रंग रोगन का निरीक्षण कर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि तालाब के आस पास काफी लोग निवास करते हैं और शुक्रवार को साप्ताहिक हार्ट बाजार भी लगता है तालाब में गंदगी या इससे बदबू आने के कारण आमजनों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पर सकता है इसके लिए तालाब का निरंतर साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करें और आवश्यकताओं का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

प्रस्तावित मल्टीपरपस राष्ट्रमानक स्टेडियम का स्थल निरीक्षण

उपायुक्त ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पीछे महिला कॉलेज समीपी न्यू प्रस्तावित मल्टीपरपस राष्ट्रमानक खेल स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय ने जानकारी दिया कि प्रस्तावित मल्टीपरपस खेल स्टेडियम में फुटबॉल, एथेलेटिक्स, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल के साथ अन्य खेल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्टेडियम के अंदर दर्शकों के बैठने के लिए पवेलियन रहेगा साथ ही साथ प्रशासनिक भवन भी रहेगा। जिसमें जिम, चेंजिंग रूम, शौचालय, योग समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यह स्टेडियम 5.5 एकड़ में बनेगा इसकी सारी प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है प्रशासनिक स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर खेल विभाग चतरा द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान तुषार रॉय ने जिले के खिलाड़ियों के खेल के प्रतिभा को निखाड़ने व युवा पीढ़ियों को नशा के लत से दूर कर खेल के क्षेत्र में आगे लाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है जो कि 1 जून 2025 से संचालित है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी विनीता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी सह जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के पीएमयू टीम समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

लघुकथा शोध केंद्र द्वारा अखिल भारतीय लघुकथा गोष्ठी का आयोजन संक्षिप्त परिदृश्य में सार्थक सन्देश देती है लघुकथा -कान्ति शुक्ला

rktvnews

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:दुर्गा पूजा, दशहरा और छठ महापर्व 2024 के सुरक्षित आयोजन के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

कल “आनंदमय”होगा शाहाबाद!भाव में छलकेगे “आंसु”।

rktvnews

बाल यौन शोषण,श्रम,विवाह एवं तस्करी के दुष्परिणामों की जागरूकता हेतु अभियान आयोजित।

rktvnews

व्यवस्था जातिगत भेदभाव का बचाव कैसे करती है?

rktvnews

Leave a Comment