RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कल “आनंदमय”होगा शाहाबाद!भाव में छलकेगे “आंसु”।

RKTV NEWS अनिल सिंह,21 मई।एक युग के बाद शाहबाद की धरती पर कदम रखने वाले और लाखो दिलों में बसने वाले पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह का स्वागत और सत्कार करने के लिए भोजपुर और रोहतास की जनता व्याकुल है।पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने वर्षो पूर्व कहे अपने वक्तव्य शाहाबाद की धरती पर पहला कदम वीर कुंवर सिंह को नमन करके रखने की बात को सच साबित करेंगे श्री सिंह कल शिवपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे है इससे पूर्व वो जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करेंगे साथ ही कुंवर सिंह के वंशजों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे।श्री सिंह के एक झलक पाने के लिए शाहाबाद सहित फ्रेंड्स ऑफ आनंद के हजारों कार्यकर्ता काफी उत्साहित है आलम ये है की पटना से चलने वाले काफिले का जगह जगह स्वागत और सत्कार करने की तैयारी जोरों शोरों से है।कार्यक्रम के मुताबिक श्री सिंह अपने काफिले के साथ पटना से

अपने राजनीतिक शुरुवात के समय श्री बिजेंद्र सिंह के साथ आनंद मोहन सिंह(फाइल फोटो)

चलकर पूर्वाह्न 11 बजे बिहटा चौक स्तिथ अपने शुरुवाती राजनीति के पुराने साथी एवं अभिवावक श्री बिजेंद्र सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात और पारिवारिक भोजन करेंगे तत्पश्चात 1 बजे उनका काफिला प्रस्थान करते हुए 1.15 में कोइलवर,1.30 कुलहरिया,1.40 सक्कड़ी जहां सैकड़ों समर्थक उनकी अगुवाई को व्याकुल है।श्री सिंह अपने काफिले के साथ2 बजे आरा बस स्टैंड में भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर स्थापित भिखारी ठाकुर, शत्रुंजय प्रसाद सिंह एवं बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए 2.20 जीरो माइल आरा,2.30 असनी,2.40 कौरा,3 बजे जगदीशपुर पूर्व घोषित कार्यक्रम के पश्चात 3.30 में प्रस्थान करते हुए 3.45 हसुआडीह,4 बजे रजियाँ पूल,4.20 पीरो,4.30 शिवपुर हॉल्ट होते हुए संध्या 5 बजे शिवपुर पहुंच कर प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Related posts

बागपत में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन: क्षेत्र के लोक कलाकारों को मिला अनोखा मंच।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

डीयू के वीसी के रूप में प्रो. योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघ समन्वय समिति के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने धरना आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment