RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:परंपरागत रीति से भगवान महावीर स्वामी ज्येष्ठ जिनवर पूजन का हुआ भव्य समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जून। बुधवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आरा के अधीनस्थ भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में आयोजित ज्येष्ठ जिनवर पूजन का भव्य समापन हुआ ।प्रातः समय में जिनेन्द्र प्रभु का भक्तिपूर्वक पंचामृत अभिषेक, पूजन के उपरांत ज्येष्ठ जिनवर पूजन भक्तों के फल, पुष्प से सुसज्जित 11 भव्य कुंभ कलशों से महाभिषेक, मंगल आरती, शांतिधारा एवं भक्ति अराधना किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि ज्येष्ठ माह में मिट्टी से निर्मित कुंभ कलशों से जिनेन्द्र प्रभु की अभिषेक, पूजन की प्राचीन परंपरा रही है इसमें ज्येष्ठ कृष्ण एकम से ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तक भगवान की प्रतिदिन कुंभ कलशों से महाभिषेक, पूजन एवं आराधना किया जाता है। जल मंदिर कमिटी के द्वारा आयोजित पूरे एक माह तक आराधना का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका समापन ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा दिन बुधवार को समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में आरा जैन समाज के पुरुष व महिलाओं ने कुंभ कलशों से अभिषेक, पूजन एवं आराधना कर अपने जीवन को सार्थक किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जल मंदिर कमिटी के संयोजक मनोज जैन, सह संयोजक निलेश कुमार जैन, सदस्य उषा जैन, पूजा जैन के साथ अशोक कुमार जैन, प्रियेश जैन, दिव्यांशु अग्रवाल, मंजुला जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन, जुली जैन, नेहा जैन, अध्यात्म जैन, दीप्ति जैन, रोली जैन, नीति जैन, वाणी जैन, अनीश जैन, मुनीश जैन, सीमा जैन, अंजू जैन, रीना जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण की भूमिका अहम रही।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

ऑपरेशन दृष्टि के तहत झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

rktvnews

रामगढ़:संघर्ष से सफलता की ओरः ममता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

बिहारी कलाकारों से बिहार में बनी फ़िल्म का हुआ कांस फेस्टिवल में प्रदर्शन, बुद्धिजीवियों ने दी बधाई।

rktvnews

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

Leave a Comment