RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

गढवा/झारखण्ड 05 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ प्लस समेत अन्य बिंदुओ पर उपायुक्त ने गहन समीक्षा किया। प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने एवं ससमय निर्धारित लक्ष्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता द्वारा पंचायतों से कचड़ा संग्रहण को लेकर हाइड्रोलिक टीपर ई रिक्शा की खरीदारी पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत गढ़वा समेत 4 प्रखंडों के लिए हाइड्रोलिक टीपर ई रिक्शा की खरीदारी करने के निर्देश दिए एवं कचरा संग्रहण कार्य प्रारंभ करने हेतु सभी प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा।
वहीं समीक्षा के दौरान ओडीएफ प्लस समेत अन्य प्रमुख बिंदुओ पर प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 7 दिनों के अंदर प्रदर्शन में सुधार करने का निर्देश दिया। साथ हीं सभी जेई, ऐई, कोऑर्डिनेटर एवं संबंधित कर्मियों को अपने क्षेत्र में प्रतिदिन जाने एवं अनिवार्य रूप से बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने 7 दिनों पश्चात दोबारा से समीक्षा करने की बात कही। उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन में गति प्रदान कर तय समय पर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को कार्य आवंटित कर टीम भावना से कार्य करने को कहा। साथ हीं वैसे कर्मी जो कार्य में रूचि नही ले रहे उन्हें चिन्हित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे साझा करने को भी कहा गया, जिससे समस्याओं को दूर कर योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सभी जेई, ऐई, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:री-इमेजिंग आंगनबाड़ी’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 139 भवनों का उद्घाटन व 192 भवनों का किया शिलान्यास।

rktvnews

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई. में स्टॉक ट्रेडिंग सेमिनार का किया गया आयोजन।

rktvnews

19 जून 1947 : तेरह वर्षीय वनवासी बालिका कालीबाई का बलिदान : गुरु को बचाने अपने प्राण न्यौछावर किये ….

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना, मेगा प्रोजेक्ट एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment