RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नये भवन का उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)12 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नवनिर्मित राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नये भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकालय में पठन-पाठन के लिए शांत वातावरण और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे अध्ययनकर्ताओं को अध्ययन में सहूलियत होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तकालय की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों और भवन का समुचित मेंटेनेंस किया जाए।
ज्ञातव्य है कि राजकीय उर्दू पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 1938 में एक दो-मंजिला भवन में हुई थी। यहां उर्दू के अतिरिक्त हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, फ़ारसी और अरबी भाषा की भी पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में लगभग 40,000 पुस्तकें मौजूद हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति 22-23 संबंधित बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: ‘चलो गांव की ओर’ अंतर्गत उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए ‘स्मार्ट 2.0’ का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:डा रमेश कुमार सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment