RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS अनिल सिंह,09 मई।महान शूरवीर महाराणा प्रताप के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन फ्रेजर रोड, पटना रेडियो स्टेशन के कोने पर स्थापित शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा परिसर में किया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और श्रृद्धांजलि की।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,वित्त,वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोग्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सुचना प्रोद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी,बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी,विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा,बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद,जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरती -पूजन ,भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

Related posts

अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने अपहरण घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित होली एवं रमजान पर विधि व्यवस्था को ले पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर के सातों विधानसभा सीट पर होगा एनडीए का कब्जा : उपेंद्र कुशवाहा

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से गणतंत्र दिवस परेड 2025, कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

सेवा के लिए समाजसेवी मो मजहर हसनैन को मिला सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment