
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति अपनी पुरानी मांगों को फिर ताजा करते हुए सही अंजाम तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी है।आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। सामुहिक निर्णयानुसार 16 सितंबर को जेपी स्मारक रमना मैदान के पास महाधरना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।जन समर्थन के लिए सभी पार्टियों का सहयोग एवं 12 से 15 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न संगठनों में जाकर जन जागरण कर सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया जा रहा है ।इसी संबंध में शुक्रवार को जागरूकता अभियान के तहत आरा न्यायालय परिसर में शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्य पहुंचकर अधिवक्ताओं से अपनी बात कही। अधिवक्ताओं ने संघर्ष समिति को पूर्ण समर्थन और महा धरना में आने का आश्वासन भी दिया।संगठन के तरफ से संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ,कोर कमेटी के सदस्य अशोक कुमार मिश्रा ,डॉ जितेंद्र शुक्ला, यशवंत नारायण, डॉ राज पांडे ,चंदन तिवारी अधिवक्ता गुंजन कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। सैकड़ो अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया गया,पूरे परिसर में घुमकर कमिश्नरी निर्माण और मुख्यालय आरा रखने की पुरजोर वकालत की गई।जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न वार्ड,न्यायालय परिसर ,विश्वविद्यालय संस्थान एवं कॉलेज परिसर में चलाया जाएगा।
