RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा भोजपुर सोशल मीडिया का शंखनाद।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और आर के सिंह के नेतृत्व में आरा का हो रहा विकास : पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 27 मई।आज भाजपा सोशल मीडिया के द्वारा स्थानीय ग्रीन हैवेन रिसोर्ट में शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह के द्वारा किया गया एवं मंच संचालन अविनाश कुमार सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बिहार सरकार जीवेश मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देखरेख में देश का विकास हो रहा है। आरा के सांसद आरके सिंह के नेतृत्व में आरा का विकास हो रहा है। आरा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रोड का काम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आरा की जनता को माननीय सांसद के नेतृत्व में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह शंखनाद कार्यक्रम में सभी युवा प्रतीज्ञा ले की मैं देश में राष्ट्रीय हित में एवं समाज हित, आतंकवाद को देखते हुए भ्रष्टाचार को देखते हुए देशद्रोह को देखते हुए एवं एवं देश के बढ़ते हुए अर्थव्यवस्था को देखते हुए युवा के लिए स्टार्टअप को देखते हुए हम सभी युवा मतदाता नरेंद्र मोदी भाई को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।इसके बाद आरा संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सांसद एवं सांसद उम्मीदवार भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के द्वारा कहा गया कि आज जो युवाओं का शंखनाद का कार्यक्रम रखा गया है। यह युवा हमारे देश एवं हमारे लोकसभा क्षेत्र के भविष्य हैं अपने भविष्य के लिए एवं भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए शिक्षा के लिए एवं जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करने का काम करें जो प्रत्याशी ईमानदार है उन्हें आप वोट करें उन्होंने कहा कि हमारे नरेंद्र मोदी भाई का 400 का नारा है आप लोग युवा साथी सपोर्ट करें और आरा से सांसद बनाकर आरा लोकसभा से एक सांसद को जोड़कर 400 पार करने के सपने को पूरा करने का काम करें।
मंच पर उपस्थित सोशल मीडिया आईटी के प्रदेश सह संयोजक ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोग अपने पार्टी के विकास के कार्यों को अपने आईडी के द्वारा रख सकते हैं एवं सोशल मीडिया का अब चुनाव में एक बहुत महत्वपूर्ण रोल है इसलिए सभी युवा साथी सोशल मीडिया का सही उपयोग करते हुए सही कार्यों को रखने का काम करें।
कार्यक्रम में मुख रूप से महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी पूनम सिंह सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर धीरेंद्र सिंह , प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य सतीश, देवेंद्र झा , जिला सहसंयोजक रवि रंजन, हिमांशु सिंह , अनिल सिंह , रणजीत सिंह , विकास सिंह जी, विवेक ओझा जी, पुर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,संजय सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक संपन्न!जोरी ब्रूड लाह फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें,प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ,प्रत्येक तीन माह पर कार्य प्रगति की होगी समीक्षा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को किया आमंत्रित।

rktvnews

बागपत:आपदा से निपटना अब सिर्फ प्रशासन नहीं, हर नागरिक की ज़िम्मेदारी ,मॉक ड्रिल से बढ़ेगी जागरूकता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को ले अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

संत विनोबा की 128वीं जयंती मनायी गयी!स्वतंत्रता आंदोलन के अजेय योद्धा थे संत विनोबा भावे:पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

बिहार: भोजपुर:क्षत्रिय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में बोले डा अशोक गुरु शिष्य परंपरा निर्वहन सराहनीय।

rktvnews

Leave a Comment