आरा/ भोजपुर ( अमरेश सिंह)15 जून। भाई दिनेश ने शहीद चंदन यादव के नाम पर उनके पैतृक गांव ज्ञानपुरा मध्य विद्यालय का नामकरण हो इसके लिए जिला पदाधिकारी भोजपुर, मुख्य सचिव बिहार और माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार से शहीद चंदन यादव के भाई देवकुमार सिह, बिरेंद्र सिह , बीर बहादुर सिंह के साथ मिल कर कहा।
भाई दिनेश भाई दिनेश ने कहा कि चंदन यादव देश की रक्षा करते हुए 15 जून 2020 को ग्लावन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए थे ।
भाई दिनेश ने कहा की जब शहीद चंदन यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ज्ञानपुरा आया था तो हजारों लोगों ने भीषण गर्मी और झामा झम बारिश में पहुंचकर अपने बीर सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि दिए थे।
भाई दिनेश ने कहा की शहीद चंदन यादव का राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार करने का सरकार ने घोषणा किया था ।
भाई दिनेश ने कहा कि शहीद चंदन यादव के अंतिम दाह संस्कार में सरकार ने अपना प्रतिनिधि वर्तमान तत्कालीन जिला प्रभारी मंत्री विनोद सिंह को भेजा था साथ में माननीय मंत्री डाक्टर प्रेम कुमार के साथ जिला के सभी जन प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य लोग, आम आदमी, छात्र, नवजवान शामिल हुए थे।
भाई दिनेश ने कहा की दाह संस्कार के अंतिम समय में भारत सरकार में ऊर्जा मंत्री आरा सांसद श्री आर के सिह भी उपस्थित होकर विनम्र श्रद्धांजलि दिए थे ।
भाई दिनेश ने कहा की झामा झम बारीश के बीच फील्ड पर लगे टेंट में आम जनता के बीच में सांसद सह भारत सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय आर के सिह ने वादा किए थे की ज्ञानपुरा खेल मैदान का चारदीवारी निर्माण , शहीद चंदन यादव के स्मृति में तोरण द्वार, ज्ञानपुरा गांव को पूर्ण रूप से विकसित कर आदर्श गांव निर्माण करवाएंगे लेकिन नही हो सका आज भी मैं माननीय सांसद महोदय से निवेदन करता हूं कि अपने वादे की पूरा कर शहीद चंदन यादव को सम्मान दे ।
भाई दिनेश ने कहा की जगदीशपुर के वर्तमान माननीय विधायक से परिवार के लोग और आम ग्रामीण जनता ने निवेदन किया था की शहीद चंदन यादव के याद में शहीद चंदन यादव पार्क,पुस्तकालय और ज्ञानपुरा मध्य विद्यालय का नामकरण शहीद चंदन यादव मध्य विद्यालय ज्ञानपुरा से जाना जाय लेकिन तीनो वर्षो के बाद भी नही हो पाया मैं माननीय विधायक महोदय से निवेदन करता हूं की जनता की मांग को पूरा कर शहीद चंदन यादव के सम्मान में शहीद स्मारक के पास शहीद चंदन यादव पार्क,शहीद चंदन यादव पुस्तकालय, शहीद चंदन यादव जिस खेल मैदान में दौड़ कर सेना में बहाली हुए थे उस खेल मैदान का चारदीवारी का निर्माण करवा दे ।
भाई दिनेश ने कहा की शहीद चंदन के पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर विनम्र श्रद्धांजलि देने ,पीड़ित परिवार से मिलने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी करीब करीब वरीय राज नेता शहीद चंदन यादव के पीड़ित परिवार से मिलने आए घोषणा भी किए लेकिन अभी तक जिस तरह से शहीद चंदन यादव के पैतृक गांव ज्ञानपुरा को विकसित होना चाहिए था नही हो पाया ।
भाई दिनेश ने कहा की मैं प्रयास कर रहा हूं की शहीद चंदन यादव के नाम पर उनके पैतृक गांव ज्ञानपुरा मध्य विद्यालय का नामकरण हो जाय इसके लिए जिला पदाधिकारी भोजपुर, मुख्य सचिव बिहार सरकार और माननीय मंत्री शिक्षा विभाग बिहार सरकार से कल मिलकर निवेदन किया हु।
भाई दिनेश ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को निर्णय लेना चाहिए की जो भी जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए भविष्य में हो जाए उनके पैतृक गांव को पूर्ण रूप से विकसित कर आदर्श गांव के रूप स्थापित कर दे , शहीद के याद में शहीद पार्क, पुस्तकालय,तोरण द्वार का निर्माण हो ।
भाई दिनेश ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों के साथ भेद भाव नही होना चाहिए क्यों की कोई जवान किसी जाति,धर्म का हो उसका केवल एक सोच ,संकल्प होता है देश की रक्षा करना। भाई दिनेश ने कहा की मेरा प्रयास है की शहीद चंदन यादव के पैतृक गांव ज्ञानपुरा को पूर्ण रूप से विकसित हो कर आदर्श गांव के रूप में विकसित हो जाए ,ज्ञानपुरा खेल मैदान स्टेटियम के रूप में विकसित हो जाए, ज्ञानपुरा पथ में कौरा मठिया के पास शहीद चंदन यादव के याद में भव्य द्वार का निर्माण हो जाए,कौरा मठिया से लेकर शहीद स्मारक ज्ञानपुरा तक वन विभाग द्वारा पौधा लग जाए, शहीद चंदन यादव के याद में एक स्मारक के समीप मंच का निर्माण हो जाए।
भाई दिनेश ने कहा की शहीद चंदन यादव के परिवार के लोगो द्वारा तीसरे शहादत दिवस पर अदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा जो बहुत ही सराहनीय कदम है ।

