RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: लालू यादव के जन्म दिवस पर दलित – महादलित बस्तियों में प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में किया गया भोजन एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 जून।बड़हरा विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के गिद्दा, पचैना व अन्य जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78 वें जन्मदिन के अवसर पर आज राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में दलित –महादलित बस्तियों में दलित एवं वंचित समुदाय के बीच भोजन एवं गरीब बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ने कहा मनोज सिंह ने कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आम–आवाम, गरीबों–दलितों,किसानों के हक में आवाज उठाने का काम किया हैं। समाज के हर समुदाय के गरीबों के उत्थान का कार्य किया सबको अपने हक के लिए जागरूक किया। इसलिए आज उनके सामाजिक सोच को सम्मान देते हुए उनके जन्मदिवस पर दलित व गरीबों के बीच भोजन और पाठ्य सामग्रियों का वितरण कर उनकी सोच को जीवंत किया है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्म दिवस पर इससे बढ़ कर न कोई खुशी हो सकती है और न ही उनके लिए कोई तोहफा।
इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नन्द जी राय , कमलेश्वर प्रसाद, प्रिंस ठाकुर,कोषाध्यक्ष रामतपस्या जी, मनोज राय, चांददेव पासवान, संजय यादव, श्रीभगवान पासवान, रंगीला माझी,लक्ष्मण सिंह , आकाश पासवान, लालू राम,संजय ठाकुर, रामबाबू राम,गोलू साव,विराट ठाकुर,चंदन प्रजापति,समीर कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल:सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाहा ने नशामुक्ति केंद्रों की जाँच के दिये निर्देश।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राग रागिनियां की परंपरा आदिकाल से विद्यमान हैं :बिमला देवी

rktvnews

भोजपुर:सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जिले में लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का 29 जुलाई, से 3 अगस्त,तक किया जा रहा है आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

नही चलेगी निजी विद्यालयों की मनमानी! आरटीआई से मिली जानकारी ,शिक्षा सामग्रियों की खरीद पर अभिवावकों को नहीं कर सकते मजबूर।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment