RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वेयर हाउस में ईवीएम मशीन के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 जून। आज आरा स्थित ब्लॉक रोड स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत चल रहे प्रथम स्तरीय जांच (FLC) कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया। यह निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विदित हो कि ईवीएम एवं वीवीपैट का एफएलसी कार्य दिनांक 31 मई 2025 से लगातार आयोग द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जा रहा है। आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य 18 जून 2025 तक पूर्ण किया जाना है।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम वेयरहाउस, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने 64 बोतल बीयर व 50 लीटर देशी शराब किया बरामद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोपाल:शहरीकरण आज की सबसे बड़ी जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर : डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मति कार्य का ससमय एवं गुणवतापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment