RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 जून।ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने आज यहां संचार मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए भारत के कोने-कोने को जोड़ने में दूरसंचार विभाग (डीओटी) के साथ-साथ भारतीय डाक के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा, “मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुझे संचार मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने इस क्षेत्र को बदला है और आज मैं भारत को एक स्थायी, ग्राहक केंद्रित और प्रतिस्पर्धी दूरसंचार व पोस्टल मार्केट बनाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता हूं।
संचार मंत्री ने दूरसंचार में क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं के अनुरूप डिलीवरी सुनिश्चित करने में दृढ़ रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का संकल्प लिया।
मंत्रालय के अधिकारी ने श्री सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मंत्रालय के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उनके व्यापक अनुभव और कुशल नेतृत्व से संचार मंत्रालय में नए दृष्टिकोण और नए उत्साह की उम्मीद है।

Related posts

रायपुर : औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण

rktvnews

राष्ट्रपति ने 953327 कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे।

rktvnews

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

दरभंगा:जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

भोपाल:शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment