RK TV News
खबरें
Breaking News

खुशियों की दास्तां:एक ऐसा युवा जिन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत समाजसेवा को चुना।

नौ सालों से निस्वार्थ भाव से कर रहे समाज सेवा।

RKTV NEWS/उमरिया (मध्यप्रदेश)09 जून।सफलता तो हर शख्स प्राप्त करना चाहता है, पर निस्वार्थ समाज सेवा कुछ लोग ही करते हैं ऐसा ही कुछ उमरिया जिले विकासखंड पाली के निवासी युवा हिमांशु तिवारी जिनकी उम्र मात्र 25 साल है। 25 साल की उम्र में माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के उपरांत अपना पूरा ध्यान समाज सेवा की ओर केंद्रित कर दिया। हिमांशु तिवारी के द्वारा 9 सालों से लगातार निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है।
माइनिंग इंजीनियर की पढ़ाई करने वाले युवा हिमांशु तिवारी ने बताया कि लोगो की ऐसी परिस्थितियां देखकर उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने का फैसला किया। माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के उपरांत समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने की बात परिवार में हुई। प्रारंभ में परिवार के लोग तैयार नहीं थे। धीरे धीरे उनका साथ मिला और कारवां बढ़ता चला गया। वर्ष 2017 में युवा टीम का गठन हुआ। वर्तमान में युवा टीम के 14 विंग अलग अलग क्षेत्र काम कर रहे है। इसमें स्वास्थ्य सेवा मित्र, रक्त सेवा मित्र, दिव्यांग सेवा मित्र, स्वच्छता मित्र , मूक पशु सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य शिविर,खेल शिविर व अनेको जागरूकता अभियानों को जिले भर में आयोजित कर लोगों को जागरूक व शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

जिलाधिकारी वंदना ने विधानसभा लाल कुआं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकताओं और समर्थको के साथ धूमधाम से मनाया।

rktvnews

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पैक्स कंप्यूटराईजेशन को ले की बैठक।

rktvnews

केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा गरीबों के बीच कंबलों का हुआ वितरण।

rktvnews

Leave a Comment