RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजकीय अभियंत्रण विद्यालय में विज्ञान मेले का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का निरीक्षण कर की सराहना।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर, कला–संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त प्रयास से जिला स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आदि विषयों पर नवाचार आधारित मॉडल, प्रायोगिक शिक्षण एवं फील्ड आधारित सीख प्रस्तुत की गई थी। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ हैं और इनके विकास हेतु सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि उनके द्वारा बनाए गए ये नवाचारी प्रोजेक्ट्स संकाय सदस्यों की मदद से फील्ड पर लागू किए जाएँ, ताकि इन्हें सरकार तथा निजी क्षेत्र से उचित पहचान मिल सके। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएँ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर के विभिन्न प्रोफेसर तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत 515 करोड़ रुपये मूल्य के 163.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया श्रृंगार पूजन।

rktvnews

इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

ऊर्जा मंत्री ने हदां में किया नए पुलिस थाने का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment