
RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)07 जून।लखीसराय जिला में महिला संवाद कार्यक्रम अब अंतिम चरण में है l 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम का जिला के सात में से छह प्रखंडों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है l हलसी, चानन, रामगढ़ चौक ,पिपरिया, लखीसराय सदर और बड़हिया में समापन हो गया है l शनिवार से सिर्फ सूर्यगढ़ा प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम चल रहा है l प्रतिदिन सूर्यगढ़ा प्रखंड के आठ गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा हैं l
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अत्यंत सशक्त और प्रभावी पहल के रूप में उभरकर सामने आया हैI महिला संवाद कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ महिलाएं शामिल हो रही हैं l
यह कार्यक्रम न केवल ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें पंचायत और गांव स्तर की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच भी प्रदान कर रहा है। तेज धुप और बारिश के बीच महिला संवाद कार्यक्रम के प्रति महिलाओं की रूचि देखते ही बन रही है l महिलाएं अपनी समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुँचाने का भरपूर फायदा उठा रही हैं l ‘महिला संवाद’ के जरिए महिलाएं बड़ी मुखरता से शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जमाव, वृद्धावस्था पेंशन, सोलर लाइट, सिंचाई, रोजगार और कुटीर उद्योगों जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग कर रही हैं। महिलाएँ स्वयं से लेकर पंचायत और समाज में बेहतरी लाने के लिए अपनी आकांक्षाओं को भी खुलकर व्यक्त कर रही हैंI साथ ही, वे अपने जीवन संघर्षों और सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाएं बता रही हैं कि वो बिहार सरकार की कल्याणकारी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। इस अवसर पर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिलाओं अधिकारों की रक्षा एवं एक-दुसरे को सहयोग के लिए संकल्प भी लिए जा रहे हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका ,सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना आदि के बारे में लीफलेट और ऑडियो-वीडियो के माध्यम से जानकारी दी जा रही हैI
शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में अहिल्या जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में , चांदनी ग्राम संगठन द्वारा तोरालपुर गाँव में, गांधी ग्राम संगठन द्वारा महेशपुर गाँव में, कौशल ग्राम संगठन द्वारा चंदनपुरा गाँव में, अमन ग्राम संगठन द्वारा अलीपुर गाँव में, राजघाट ग्राम संगटन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में, सुराग ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में एवं सुरवी ग्राम संगठन दवारा मदनपुर गाँव में एवं महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान गैर जीविका महिलाओं को भी जीविका के स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l लिहाजा महिलाएं समूह से जुड़ रही हैं और नई समूहों का निर्माण भी कर रही हैं।
