RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और जज्बे से मिलती है सफलता : रघुपति यादव

NDA में कमिशन प्राप्त कर सब लेफ्टिनेंट बने युवक के घर बधाई देने पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव।

अंगवस्त्र से किया सम्मानित ,खिलाई मिठाई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 जून। राजद नेता सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने शुक्रवार को देर शाम नेवी में कमिशन प्राप्त कर सब लेफ्टिनेंट बनने वाले सोनू कुमार सिंह के पैतृक निवास संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवतीपुर पहुंच कर उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राजद नेता ने सोनू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया साथ ही उन्हें मिठाई भी खिलाई। रघुपति यादव ने इस दौरान कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए सिर्फ और सिर्फ एक जज्बे और लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने की जरूरत है। उन्होंने सोनू की सफलता का उदाहरण देते हुए युवाओं को अपने संदेश के माध्यम से कहा कि शिक्षा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती है क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जिसके अर्जन के लिए स्वतः एकाग्र होने की जरूरत है।
कमिशन प्राप्त करने वाले सोनू कुमार सिंह की चार बहने और चार भाई है पेशे से इनके पिता सियाराम सिंह एक व्यवसाई है और माता मीना देवी एक गृहणी है।
आरा के एसएन ज्ञान निकेतन से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले सोनू कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पिता के साथ साथ शिक्षकों और प्रशिक्षकों दिया है।सोनू कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने बालाचंडी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा दी फिर इंटर करने के बाद उन्होंने एनडीए एनए की लिखित परीक्षा में चयन के उपरांत चार साल के भारतीय नौसेना एकेडमी ,केरल से कठिन प्रशिक्षण पूरा कर 31 मई 2025 को कमिशन प्राप्त किया।
सोनू की इस सफलता से गांव में हर्ष का माहौल है।
बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करने के हेतु सोनू कुमार सिंह एवं उनके परिजनों ने रघुपति यादव के प्रति अपने आभार प्रकट किए।
राजद नेता रघुपति यादव के साथ बधाई देने पहुंचे मुख्य लोगों में उनके सहयोगियों में मनोज पांडे,गौतम पांडे,मदन यादव,तारकेश्वर पासवान,अनिल राणावत,अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित।

rktvnews

बिहार: औरंगाबाद: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया देव प्रखंड के कार्तिक छठ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

सारण:निर्वाचन पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

शेमारू टीवी के ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शो की अपर्णा दीक्षित उर्फ दामिनी ने बताए आदियोगी, ईशा फाउंडेशन में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के विशेष अनुभव।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री को पिटकुल प्रबंध निदेशक ने सौंपा 11 करोड़ रुपए का लाभांश चेक।

rktvnews

जयपुर:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स:गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment