RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:”स्वास्थ्य प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” : मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरमन ने दिया जीवन को स्वस्थ व सकारात्मक दिशा में मोड़ने का मंत्र।

आरोग्य भारती भोपाल महानगर के मासिक प्रबोधन कार्यक्रम में हुआ स्वास्थ्य और जीवन शैली पर चिंतन।

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश)18 अप्रैल। वर्तमान समय में जब जीवन भागदौड़ और तनाव से भरा हुआ है, ऐसे में स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच के महत्व को समझना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य को लेकर आरोग्य भारती भोपाल महानगर द्वारा आयोजित मासिक प्रबोधन कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरमन ने “स्वास्थ्य प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक एवं विचारोत्तेजक संबोधन दिया।
यह आयोजन अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्वय सभागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संदीप यादव ने की। इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने सारस्वत वक्ता के रूप में आरोग्य भारती के सेवा कार्यों, विचारधारा और जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

धनवंतरि स्तुति से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भगवान धनवंतरि की उपासना से हुआ। इसके उपरांत गार्गी छात्रावास की छात्राओं ने भक्तिभाव से धनवंतरि स्तोत्र की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

जीवन में अनुशासन और चिंतन का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री एन. रघुरमन ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य केवल शरीर से नहीं, बल्कि विचारों से भी जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम दिन की समाप्ति पर सोने से पहले अगले दिन के लिए कार्यों की सूची बनाएं और सकारात्मक सोच के साथ नींद लें, तो दिनचर्या अधिक व्यवस्थित और संतुलित बनती है।
उन्होंने अपने निजी जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि जब उनके मित्रों की फोटो अखबारों में छपती थी, तब उनके पिता ने उनसे पूछा, “तुम्हारा नाम कब छपेगा?” इस पर उनकी माँ ने आत्मविश्वास से कहा, “इसका नाम तो रोज़ अखबार में छपेगा।” माता-पिता के इस आशीर्वाद और विश्वास ने उन्हें प्रेरणा दी, और आज पिछले 25 वर्षों से उनका कॉलम दैनिक भास्कर में निरंतर प्रकाशित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता का आशीर्वाद सबसे बड़ा संबल है।

जनस्वास्थ्य में नवाचार की आवश्यकता: संदीप यादव

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष संदीप यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की असली पूंजी है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुआयामी प्रयास कर रही है, जिसमें आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। उनका कहना था कि स्वस्थ समाज के निर्माण में जनजागरूकता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस दिशा में आरोग्य भारती का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

आरोग्य भारती के राष्ट्रव्यापी प्रयास

कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने आरोग्य भारती के माध्यम से देशभर में चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह संगठन जनसामान्य को जीवनशैली संबंधी छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ देने हेतु प्रयासरत है।

स्मरणीय क्षण

आरोग्य भारती के प्रचार प्रमुख मिहिर कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय बड़े प्रभावशाली ढंग से कराया। कार्यक्रम के अंत में मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रमुख डॉ. राजेश शर्मा ने समस्त अतिथियों, सहभागियों और आयोजकों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने वक्ताओं के विचारों से प्रेरणा लेते हुए स्वयं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए संकल्पित किया।

Related posts

नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए है:संजीव श्याम सिंह।

rktvnews

सभी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन!साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार अगले दो माह तक सभी प्रखंडों के चिन्हित स्थलों पर किया जाएगा जनसंवाद:जिलाधिकारी

rktvnews

वीर सावरकर : जिनका जीवन सदैव राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है!

rktvnews

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: जिला पदाधिकारी ने तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को किया चयनमुक्त

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक, 02 अक्टूबर को विसर्जन हेतु सभी समितियों ने जताई सहमति।

rktvnews

Leave a Comment