RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत प्रशासन की अभिनव पहल ‘आंचल’,प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष बड़ौत बस डिपो पर होगा स्थापित।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए जिलाधिकारी बागपत की अनोखी पहल।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)07 जून।सार्वजनिक स्थानों पर फीडिंग बूथ की स्थापना मिशन शक्ति, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है, को धरातल पर साकार करेगी। जागरूकता बढ़ाकर, सुरक्षित वातावरण स्थापित करके मिशन शक्ति महिलाओं के जीवन को बदलने और एक ऐसा समाज बनाने का प्रयास करता है जो समावेशी और सशक्त हो।
मातृत्व को सम्मान और शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने हेतु बागपत प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल ‘आंचल’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत उत्तर प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष बड़ौत बस डिपो पर स्थापित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा 09 जून2025 दिन सोमवार को किया जाएगा।
यह स्तनपान कक्ष लिटिल फिट फाउंडेशन डॉ अभिनव तोमर द्वारा संचालित, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एवं यूनिसेफ के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है और इसे रीसाइकल्ड सामग्री — 350 किलो प्लास्टिक, 170 किलो आयरन स्क्रैप व 15 किलो लकड़ी — से तैयार किया जा रहा है, जिससे यह पर्यावरण-संवेदनशील भी रहेगा।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने हेतु सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराना है। यह न सिर्फ नवजात के पोषण व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देगा, बल्कि महिलाओं को शिक्षा व रोजगार के लिए घर से बाहर निकलने में सहूलियत देगा।
डीएम अस्मिता लाल ने कहा, “मां और बच्चे की सेहत समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंचल पहल मातृत्व को सम्मान देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”
यह सामाजिक सोच में बदलाव, लैंगिक समानता और परिवार के सहयोग की भावना को मजबूत करेगी

Related posts

भोपाल:बांगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कट्‌टरपंथियों के खिलाफ हिंदू समाज ने किया विराट प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की मृत्‍यु पर स्वतः संज्ञान लिया है।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:कृषि सखियों का पांच दिवसीय आवासीय प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: सुदामा प्रसाद के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान,नामांकन के दिन शामिल होने को ले किया आग्रह।

rktvnews

क्षेत्र सहित सदर प्रखंड में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदायों ने जाप नेता का किया स्वागत!हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की है जरूरत:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment