RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी ग्राम पंचायतो में वृक्ष लगाएं : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)06 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को मुखिया, ग्राम पंचायत चिलहरी की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ० विद्यानंद सिंह के द्वारा प्रखंड डुमरांव के ग्राम पंचायत चिलहरी अंतर्गत उच्च विद्यालय चिलहरी के नवनिर्मित खेल मैदान के प्रागण में वृक्षारोपण अभियान का शुरूआत किया गया।
जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा मनरेगा योजना से निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय युवक/युवतियों एवं खिलाड़ि‌यों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया ।
विदित हो की बक्सर जिला में मनरेगा के माध्यम से कुल 3,26,400 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निदेश दिया गया कि वृक्षारोपण प्रारम्भ करने के पूर्व कार्य योजना तैयार करेंगे।
उक्त अवसर पर निदेशक डी०आर०डी०ए०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, कार्यक्रम पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत तुर्की के एंटाल्या में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के प्रशिक्षण के लिए धन उपलब्‍ध कराया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित,15 विद्यार्थी अंक तालिका के अनुसार चयनित :प्राचार्य आदित्य तिवारी

rktvnews

भोजपुर:पैतृक गांव घोड़ादेई में कवि कैलाश का शहादत दिवस मनाया गया।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम ‘दीपज्योति’ रखा।

rktvnews

Leave a Comment