RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया अनुमंडल,प्रखंड कार्यालय, रेफरल अस्पताल सुभाष चंद्र बोस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 जून।आज उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले के उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज के साथ सिमरिया प्रखंड क्षेत्र पहुंच प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, रेफरल अस्पताल सिमरिया, सुभाष चंद्र बोस पार्क , अनुमंडल स्तरीय पुस्तकाल सिमरिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने रेफरल अस्पताल सिमरिया के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, पेयजल, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता समेत का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं अस्पताल इंचार्ज को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े यह सुनिश्चित करें साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिमरिया में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंच आमजनों से जुड़े समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं सिमरिया चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क को बच्चों के खेल कूद के लिए अन्य सामग्री लगाने व विकास करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

छात्राओं ने अश्लीलता की बातों को किया खारिज🤔

rktvnews

पटना:वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है बिहार: सचिव उद्योग विभाग

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त।

rktvnews

सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और बफर खरीद को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

भोपाल:पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति

rktvnews

54वें आईएफएफआई, गोवा में कल फ्रांसीसी फिल्म ‘एंडलेस समर सिंड्रोम’ का एशियाई प्रीमियर होगा।

rktvnews

Leave a Comment