
RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)19 जून।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज बक्सर जिला के सभी नगर निकाय क्षेत्र में अवस्थित उच्च विद्यालय/+2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालय एवं पुस्तकालय के सुदृढीकरण के संबंध में बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बक्सर जिला के सभी नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालयों के अच्छी संरचना के लिए सभी प्रधानाध्यापक से सुझाव माँगा गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि छात्र कोष एवं विकास कोष में उपलब्ध राशि के अनुरूप कार्य योजना बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक 10-12 दिनों के अंदर कार्य की प्रगति की समीक्षा करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय स्थापित है। परंतु प्राथमिकता के आधार पर अपेक्षित कार्रवाई नगणय है। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रधानाध्यापक अपने कार्यों का निर्वहन अच्छे तरीके से करना सुनिश्चित करेंगे।
जिन विद्यालयों की जमीन पर अतिक्रमण किया गया प्रतीत हो रहा है तो उस संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जमीन का सीमांकन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी प्रधानाध्यापक को कक्षाओं में टाईल्स, पंखा, वॉटर कूलर एवं पर्याप्त रौशनी हेतु टयूब लाईट लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा खेल के मैदान को विकसित, छात्र-छात्राओं को पढाई हेतु लाइब्रेरी में वाई-फाई लगाने का निर्देश दिया गया। ताकि छात्र-छात्राएँ लाइब्रेरी में पढाई करते हुए अपने आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकें।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नगर निकाय क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले विद्यालयों में सर्वप्रथम प्रवेश द्वार का गेट, रोशनी, फर्श पर टाइल्स एवं रंग रोगन कार्य इत्यादि करने का निर्देश दिया गया। तदोपरांत विद्यालय में अन्य कोई कार्य यथा चाहरदीवारी, कमरा का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के द्वारा अवगत कराया गया कि कतिपय विद्यालयों के एवं विद्यालय के खेल मैदान का सीमांकन नहीं होने के कारण विद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि ऐसे विद्यालय की सूची तैयार कर लें जिनका चाहरदीवारी नहीं होने के कारण अतिक्रमण की संभावना रहती हो, उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि संबंधित अंचलाधिकारी के माध्यम से मापी कराकर सीमांकन का कार्य कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं के विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही बक्सर जिला अंतर्गत बालिका विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में संचालित तीनों योजनाओं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भता एवं कुशल युवा प्रोग्राम के बारे में सभी प्रधानाध्यापक को विस्तार से बताया गया। निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इन सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
