RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की प्रगति के संबंध में की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जून।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से महादलित टोलों में आयोजित विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन अविलंब सुनिश्चित करें।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों की सतत निगरानी करें एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विकास पदाधिकारियों से आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों, जैसे कि मुख्यमंत्री पक्की गली-नाली योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, हर घर नल-जल योजना, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण योजना एवं मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के माध्यम से टोलों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करें।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त  गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी पंचायती राज पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय,सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नियमन एवं अनुदान योजना(संशोधित) 2017 के अंतर्गत गठित राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित परामर्शदाताओं का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रूपये प्रतिमाह किया गया – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची पीरो, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विश्व धरोहर भीम बैटका का किया भ्रमण।

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

देवघर:संत जेवियर्स स्कूल सातर की 6 बसों पर जुर्माना के रूप में की गई 19900 की राशि की वसूली।

rktvnews

राजस्थान:महिला शक्ति के सुझावों से तय होगी प्रदेश के विकास की दिशा :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment