आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 नवंबर। आज स्मृति शेष इंजीनियर एनके सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो लोगों ने शिरकत की और प्रसिद्ध समाज सेवी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजन नरही हाउस हाउसिंग कॉलोनी चंदवा स्थित आवास पर हुआ
कार्यक्रम का संचालन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव एवं कई संगठनों में सहयोगी रहे प्रो रणविजय कुमार ने की।प्रो कुमार ने बताया कि इंजीनियर साहब बहु आयामी व्यक्तित्व के पुरोधा थे। जिनके गुणों की चर्चा घंटों किया जा सकता हैं।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महाराजा कालेज प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने कहा की जीवन पर्यंत जरूरतमंद लोगों , विभिन्न संगठन के लोगों को मदद पहुंचाने के साथ-साथ एक कर्तव्यनिष्ठ और योद्धा के रूप में सहयोगी बनकर खड़े रहते थे। इनके विशाल हृदय और परोपकार की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिंहा ने इन्हें एक समर्पित समाजसेवी और 80 बरसों का युवा बताया।
जस्टिस पी एन राय ने कहा कि ये बूढ़ा नहीं बल्कि वरिष्ठ समाज सेवी और विभिन्न संगठनों के उत्प्रेरक रहे हैं। इन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है
सीनियर सिटीजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका यादव ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की भूरि भूरि प्रशंसा की। रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने इन्हें 1400 परिवारों की तरफ से श्रद्धांजलि देते हुए कहा की इंजीनियर साहब सदा हम सबों के मार्गदर्शक रहे हैं। बखोरापुर काली माई मंदिर के अध्यक्ष सह मौर्या होटल के मुख्य प्रबंधक बीडी सिंह ने कहा कि ये सदैव कुछ समाज को करने, कुछ देने के लिए बराबर प्रयत्नशील रहते थे। ऐसा कोई संगठन नहीं है जिनको इन्होंने सहयोग न पहुंचा हो। रोटरी आरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि इनकी इंजीनियर साहब की अमर कृतियों में समाहरणालय महावीर मंदिर,आरा स्टेशन, महादेवा हनुमान मंदिर, डीएवी में आज भी उनका योगदान अंकित है। समाज सेवी भाई बरमेश्वर ने उनके प्रतिभा संपन्न अनेक गुणों की चर्चा करते हुए इन्हें महामानव बताया। बाल हिंदी पुस्तकालय के सचिव विजय कुमार सिंह ने इन्हें हाथ जोड़कर नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ जितेंद्र शुक्ला ने इन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए चाचा जी के सहयोग का बखान किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में करने वालों में पूर्व कुलपति प्रो दुर्ग विजय सिंह, अधिवक्ता भाई अरुणेश, मृत्युंजय भारद्वाज ,प्रो अनिल कुमार सिन्हा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, महाराजा कॉलेज के अनेक शिक्षक और कर्मचारी गण उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बताते चले की स्मृति शेष एन के सिंह सीनियर सिटीजन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,मां बखोरापुर काली मंदिर के संरक्षक बाल हिंदी पुस्तकालय के बड़े दानदाता और रूम निर्माता, रोटरी आरा वेस्ट के अध्यक्ष सचिव, रेड क्रॉस आरा के आजीवन सदस्य, महादेव हनुमान मंदिर के सहयोगी, रामायण परिषद के सदस्य, पेंशनर समाज के पदाधिकारी जैसे तमाम संगठनों में अपनी सेवा और भक्ति के लिए आजीवन जाने जाते रहे हैं। इस कार्यक्रम में बड़े पुत्र मणि कुमार सिंह ,आलोक कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह एवं दो पुत्री पदमा सिंह एवं श्वेता सिंह सहित परिवार गण एवं सभी संबंधी उपस्थित रहे।
अंत में 2 मिनट का मौन रखकर इनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई तत्पश्चात सब लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

