RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बढ़ते तापमान में पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना पुनीत कार्य : एस पी मिस्टर राज

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून। सामाजिक संगठन सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पशु पक्षियों के लिए परवाह कार्यक्रम के तहत दाना पानी की व्यवस्था योजना का सोमवार को शुभारंभ किया गया।आरक्षी अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज द्वारा अपने कार्यालय कैम्पस में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करके रखा गया। आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि पशु पक्षी भी इस समाज के अभिन्न अंग है इन्हें भी जीने खाने पीने का अधिकार है। खेत खलिहान बाग बगीचे तालाब पोखर आदि की कमी तथा बढ़ता तापमान इन्हें तड़पने के लिए मजबूर कर रहा है। पशु-पक्षियों की घटती संख्या समाज व वातावरण के लिए हानिकर है।ऐसी स्थिति में हम सब को इनकी भी चिंता करना आवश्यक है। सभी लोग अपने घर के ऊपरी हिस्से ,घर के बाहर मैदान में दाना पानी रखकर इनके जीवन को बचा सकते हैं । दाना पानी के अभाव में कोई मरे नहीं यह हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम पूनीत और सराहनीय है।
सत्य चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय के नेतृत्व में शहर में 50 से ज्यादा इस प्रकार के घोषला को शहर के विभिन्न इलाकों में पक्षियों के लिए पेड़ , खम्भा में लगाया जाना है।जिसकी शुरुआत की गई है।कार्यक्रम में यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, कुमार विजय, नीरज सिंह, कुंदन राज समेत कई थे।

Related posts

नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने एमबीबीजी कॉलेज में निर्वाचन संबंधी चल रही तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

महाराजा कालेज आरा में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment