RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)25 दिसंबर।क्रिसमस पर्व के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग किया और सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न चर्चों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्रिसमस केक काटने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस कैरोल के मधुर गायन से हुई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सेंट जॉन्स चर्च, सेंट मॉरिसन मेमोरियल चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कैरोल गायन किया।
राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा और सेवा का पर्व है, जो हमें आपसी सद्भाव और एकता की सीख देता है। उन्होंने इस अवसर को सभी धर्मों और समुदायों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का एक आदर्श अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हमें सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की प्रेरणा देती है, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सभी उपस्थित लोगों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी मौजूद रही।

Related posts

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी।

rktvnews

संभावित बाढ़ व सूखे की तैयारी के मद्देनजर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव ने भू कानून संबंधी रिपोर्ट की विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली अपडेट,दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment