RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 मई। बिहार स्टार्टअप नीति 2022 के अंतर्गत स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आज चाणक्या इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी कोइलवर में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में श्रीमती मेघा भदानी परामर्शी एवं श्रीमती प्रेयसी सिंह को ऑर्डिनेटर स्टार्टअप स्पोर्ट यूनिट बिहार स्टार्टअप ,उद्योग विभाग बिहार , पटना द्वारा संस्थान के विभिन्न संकाय के छात्रों को बिहार स्टार्टअप नीति 2022 की विस्तृत जानकारी दी गई।विदित हो की इस योजना अंतर्गत नए इनोवेटिव आइडिया (स्टार्टअप) उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा 10 लाख का ब्याजमुक्त ऋण एवं स्टार्टअप के विकास हेतु अन्य कई तरह की सुविधाएं दी जाती है।इस योजना अंतर्गत आवेदक ऑनलाइन आवेदन http://startup.bihar.gov.in पर कर सकते है।प्राथमिक स्कूटनी के पश्चात स्टार्टअप का चयन किया जाता है।
छात्रों के स्टार्टअप आइडिया की पहचान करने हेतु idencietion challenge प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त करने वालो छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र,भोजपुर के महाप्रबंधक श्याम किशोर पटेल द्वारा छात्रों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य आशीष सिन्हा, एचओडी मैनेजमेंट पंकज कुमार, एच ओ डी रोहित कुमार, जिला उद्योग केंद्र भोजपुर के उद्योग विस्तार पदाधिकारी सतीश कुमार उपस्थित थे।

