RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार भोजपुर में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,भोजपुर के निदेश के आलोक में अपर समाहर्ता, भोजपुर, द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दू निम्नवत है :-
1. प्रेस नोट जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन किया जाना है।
2. प्रेस नोट जारी होने के साथ ही राजनैतिक दलों द्वारा अपने दल से संबंधितपोस्टर/बैनर को हटा लिया जाना है।
3. सभा स्थल, रैली/जुलुस, हैलीपैड स्थल, चुनाव कार्यालय, प्रचार हेतु वाहन,लाउडस्पीकर आदि का एकल खिडकी के माध्यम से अनुमति लिया जानाहै।
4. EVM का प्रथम रेण्डेमाइजेशन एवं कमिशनिंग निर्वाचन विभाग, बिहार पटनासे तिथि निर्धारित होने के पश्चात किया जायेगा।
5. लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने मेंअपेक्षित सहयोग करने हेतु राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से अनुरोधकिया गया।
6. सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ए० की नियुक्ति करने हेतु राजनैतिक दलोंसे अनुरोध किया गया।
