स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद ने दिया एक दिवसीय धरना।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर।आज राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर को ले राजद प्रखंड इकाई के अध्यक्ष मदन राय की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना किया गया। संचालन महासचिव रजनीश यादव ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अनवर आलम ने बताया की आज स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जन का शोषण किया जा रहा है जो निंदनीय है जिसे बंद करने की मांग करते हैं।जिलाध्यक्ष विरबल यादव ने कहा की सरकार का मंशा गरीब, किसान विरोधी है जिसका उदाहरण स्मार्ट मीटर है इसका सामुहिक विरोध होना चाहिए।
पूर्व जिप अध्यक्ष हाकिम प्रसाद ने कहा की जनता का का लूटने का एक मात्र तरीका है स्मार्ट मीटर। इसे खत्म करने तक विरोध जारी रहेगा। जिप सदस्य धनंजय सिंह ने कहा की गरीब का खून चूसने का एकमात्र लक्ष्य है सरकार का। हम लोगो से आग्रह करेंगे कि बिजली विभाग द्वारा जो लोग स्मार्ट मीटर लगाने आ रहे उसका विरोध करे। अध्यक्षता करते हुए मदन राय ने कहा की हम स्मार्ट मीटर का विरोध करते है और सरकार से गुहार है की स्मार्ट मीटर को पूर्ण रूप से बंद करना चाहिए।
धरना कार्यक्रम मे राजद नेता कपिल देव अकेला,नंदकिशोर सिंह,जिप उपाध्यक्ष लालबिहारी सिंह, जिप सदस्य भीम कुमार, हरिफन यादव ,प्रधान महासचिव रजनीश यादव,अतिपिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, एकराम आलम,मालिक यादव,भाकपा माले नेता कयामुदीन अंसारी, राज गौरव टाइगर, धनजीत राय,सोहैल खान, जगदीश कुशवाहा,सीराज अंसारी, इशान राज, ओमप्रकाश मुन्ना,शिवकुमार शर्मा,सुरेश विश्वकर्मा,विजय कुमार, रमेश कुमार, अशोक, सुरेंद्र यादव,लालू यादव, सहित सैकड़ो राजद नेता उपस्थित रहे।

