RK TV News
खबरें
Breaking News

ममता की छांव से मरहूम हुए मासूम, जिम्मेवार कौन? : रघुपति यादव

पीएचसी कर्मियों की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत पर बिफरे रघुपति यादव।

पीएचसी कर्मियों की लापरवाही की हो जांच,परिजनों को मिले मुआवजा।

प्रसूता के मासूमों के शैक्षणिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करें जिला प्रशासन और राज्य सरकार।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर) 20 मई। ममता की छांव बच्चों के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है इसे बताने की जरूरत शायद नहीं। यह एक ऐसी छाया होती है जिसके नीचे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। दुर्भाग्यवश किसी घटना , दुर्घटना या अनहोनी के कारण इस छाएं से मरहूम हुए बच्चों और उनके परिवार के सामने जो विपदा आती है उसकी कल्पना मात्र से ही मन व्याकुल हो जाता है।
उक्त मार्मिक संबोधनो को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राजद नेता रघुपति यादव ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के नूरपुर गांव के नरेश कुमार बिंद की पत्नी प्रमिला देवी के प्रसव के दौरान कथित पीएचसी में हुई लापरवाही के कारण हुए निधन की सूचना के पश्चात शोकाकुल परिजनों से उनके गांव नूरपुर में मिलने के पश्चात आरा लौट कही।
रघुपति यादव ने बताया कि शोकाकुल परिजनों द्वारा बताया गया कि प्रमिला देवी को प्रसव हेतु गाजियापुर के पीएचसी में ले जाया गया था जहां नवसिखियों की लापरवाही के कारण उनकी जान चली गई। श्री यादव ने बताया कि परिजनों ने पीएचसी कर्मियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रमिला देवी ने पूर्व में भी दो बच्चों को स्वाभाविक रूप से जन्म दिया था। पीएचसी में जाने के पूर्व भी वह स्वस्थ अवस्था में थी और घर से सड़क तक पैदल ही चल गाड़ी पकड़ने गई थी। लेकिन पीएचसी में हुई लापरवाही की वजह से उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि प्रसूता की मृत्यु हो चुकी थी लेकिन अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए पीएचसी कर्मियों ने एक मुर्दा शरीर को रेफर कर दिया।

किसकी होगी जिम्मेवारी?

रघुपति यादव ने कहा कि परिजनों के आरोपों अनुसार पीएचसी द्वारा प्रसूता के मौत की पुष्टि के बजाय मृत शरीर को अन्यत्र रेफर करना यह बेहद ही चिंता का विषय है और यह जनता की सेवार्थ स्थापित की गई पीएचसी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करता है। सरकारी तंत्र में कागजों का महत्व होता है उसी आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाती है लेकिन पीएचसी कर्मियों की लापरवाही से हुई प्रसूता की मौत को पीएचसी कर्मियों ने पीएचसी की कुव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं और अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए मृत शरीर को रेफर कर प्रसूता की मौत को भी कागजों में जिंदा छोड़ दिया है। रघुपति यादव ने कहा की आखिर प्रसूता की मौत की जिम्मेवारी अब कौन लेगा?

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य सेवाएं

रघुपति यादव ने आम जनता के पक्ष में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार आम आदमी की स्वास्थ्य सेवाओं हेतु सभी की जिम्मेवारियां होती है। ऐसे में स्थापित की गई पीएचसीयो में मूलभूत सुविधाओं कुशल कर्मियों और चिकित्सकों की अनदेखी आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के अलावा कुछ नहीं। पीएचसी में हो रहीं ऐसी घटनाएं सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर उठ रहे सवालों के अलावा कुछ नहीं।

कब होगा महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण

रघुपति यादव ने महिला उत्थान और इनके सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर की जा रही बयान बाजियों वो चाहें देश की राष्ट्रपति के रूप में महिला का चयन,आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में महिलाओं का नेतृत्व,समाज में आगे लाने को दिए जा रहे महिलाओं को आरक्षण सहित राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “महिला संवाद कार्यक्रम” पर कटाक्ष करते कहा कि राज्य में प्रसव जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं को सभी पीएचसीयों को दुरुस्त करने की आवश्यकता है नहीं तो आये दिन प्रमिला जैसी कई प्रसूताएं मौत की नींद सोती रहेंगी।

लापरवाही की हो जांच,मिले मुआवजा।

रघुपति यादव ने प्रसूता की पीएचसी कर्मियों द्वारा की गई लापरवाही के कारण हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटित हो को लेकर जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई करने की अपनी मांग को रखते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजे की भी मांग की है साथ ही उन्होंने प्रसूता की दो संतानों 5 वर्षीय पुत्र मंकी कुमारऔर डेढ़ वर्षीय पुत्री निशा कुमारी की शैक्षणिक जिम्मेवारियों के निर्वहन की भी मांग जिला प्रशासन और राज्य सरकार से की है।

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिला पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : सङक दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत।

rktvnews

भोजपुर:संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का वीकेएसयू में 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन।

rktvnews

सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना में 01.04.2023 से महत्वपूर्ण सुधार किए गए।।

rktvnews

उद्योग मंत्री ने अलवर की हरसोरा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण- कलश यात्रा में भाग लेकर यात्रा की अगुवाई की।

rktvnews

Leave a Comment