RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की

“निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, जनभागीदारी से बनेगा नशामुक्त समाज”

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 जून। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने हेतु NCORD समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नशीली दवाओं की लत, मादक पदार्थों वाले क्षेत्रों, नशीली दवाओं के उपयोग के प्रमुख क्षेत्रों तथा नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि नशा वाली दवाइयों का प्रॉपर तरीके से रिपोर्ट रखें। दवा देते समय चिकित्सक की पर्ची का अनिवार्य रूप से जांच करें। इसके साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

“विद्यालयों से हाट-बाजार तक चलेगा जनजागरण अभियान, नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता के निर्देश”

बैठक के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जन आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समाहरणालय परिसर सहित सभी प्रखंड कार्यालयों, विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, रैली एवं जनसंवाद के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को प्रभावी, सतत एवं जनसरोकारों से जोड़ते हुए संचालित करें, ताकि समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़े और युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा नेता ने अखबार हॉकरों के बीच कम्बल किया वितरित।

rktvnews

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न,भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 375860 वोटो से हुए विजयी।

rktvnews

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पाड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजेबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आईएनएस सुमित्रा ने 19 क्रू सदस्यों के साथ जहाज को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाते हुए दूसरे सफल डकैती-रोधी अभियान को अंजाम दिया।

rktvnews

भोजपुर : अपराधियों ने लिट्टी दुकानदार को मारी गोली!इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।

rktvnews

Leave a Comment