RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 मई।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून, 2025 तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (आईपीडी) का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में हरिवंश, उपसभापति, राज्य सभा; सुरेन्द्र सिंह नागर, सदस्य, राज्य सभा; विजय बघेल, सदस्य, लोक सभा; विवेक ठाकुर, सदस्य, लोक सभा; डॉ. शबरी बायरेड्डी, सदस्य, लोक सभा; उत्पल कुमार सिंह, महासचिव, लोक सभा और पी.सी. मोदी, महासचिव, राज्य सभा शामिल होंगे।
11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम का समग्र विषय है: ‘अधिक समावेशी और दीर्घकालिक वैश्विक शासन विधि के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका’। ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान) और आमंत्रित देशों – बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान के पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य – अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) अध्यक्ष महामहिम सुश्री तुलिया एक्सन भी फोरम की बैठकों में भाग लेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा फोरम के पूर्ण सत्र को निम्नलिखित चार उप-विषयों पर संबोधित करने की संभावना है:

मजबूत और अधिक टिकाऊ ब्रिक्स अंतर-संसदीय सहयोग की दिशा।
बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा ढांचा के सुधार के लिए ब्रिक्स संसदें एकजुट हुईं।
उत्तरदायी और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए अंतर-संसदीय सहयोग।
आर्थिक विकास के लिए नए विकल्पों की तलाश में ब्रिक्स संसदीय कार्रवाई।
राज्यसभा के उपसभापति निम्नलिखित उप-विषयों पर पूर्ण सत्र में भाग लेंगे:

वैश्विक स्वास्थ्य के लिए ब्रिक्स अंतर-संसदीय गठबंधन।
जलवायु और स्थिरता पर ब्रिक्स अंतर-संसदीय वार्ता।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल संसद सदस्य ब्रिक्स महिला सांसदों की बैठक और ब्रिक्स संसदों की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समितियों के अध्यक्षों की बैठक के विभिन्न कार्य सत्रों में भाग लेंगे, जो 3 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
शिखर सम्मेलन के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य अंगीकार किए जाने की उम्मीद है। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला इस फोरम के दौरान प्रतिभागी संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:बहियारा गांव में रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन कैंप।

rktvnews

चतरा:खेलो झारखंड 2025-26: आठ दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शिरकत की।

rktvnews

Leave a Comment