RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :उपायुक्त ने 5 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 मई।उपायुक्त ने समेकित बाल संरक्षण योजना, मिशन वात्सल्य के तहत संविदा के आधार पर चयनित 5 योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत देखरेख), संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख), सामाजिक कार्यकर्ता और आकड़ा विश्लेषक पद शामिल हैं। चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा अपने पद पर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उक्त पद लगभग 11 वर्ष से रिक्त था, पूर्व में भी दो बार नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी किंतु सभी पद में अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया था। आज उप विकास आयुक्त, चतरा एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, चतरा की उपस्थिति में उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी पांचो चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

Related posts

एनएचपीसी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में बड़े बांधों पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

rktvnews

लाचार और जख्मी लावारिस को दीपक अकेला द्वारा राहत पहुंचाई गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेवा शुल्क से संबंधित अपने निर्देशों का पालन न करने पर रेस्तरां और होटल एसोसिएशनों पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

rktvnews

बरसाती रोगों से बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश,आरा श्री सुनील कुमार सिंह ने मोटर दावे का सात लाख का चेक पीड़ित को सौपा।

rktvnews

Leave a Comment