RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़ों का आशीर्वाद ही मेरा अस्त्र: रघुपति यादव

“प्रणाम बड़हरा सलाम बड़हरा” आपका बेटा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रघुपति का जन संपर्क अभियान।

राजद के घोषणा पत्र से क्षेत्र की जनता को करा रहे अवगत।

तेजस्वी जी का सपना ,जनता को उनका वास्तविक हक देना।

माताओं,बहनों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा मेरा कर्तव्य: रघुपति

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 जून। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा और सभी के लिए सहयोगी के रूप हर समय उपलब्ध रहने को लेकर लोकप्रिय राजद नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने “बड़हरा का बेटा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत “प्रणाम बड़हरा सलाम बड़हरा” के सत्कार स्वरूप अपने शब्दों के साथ 09 जून से जनसंपर्क की शुरुआत की है।इसके तहत रघुपति यादव द्वारा राजद के घोषणा पत्र को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के एक एक घर से संपर्क कर पहुंचाया जा रहा है।
मंगलवार और बुधवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत श्री यादव ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के खवासपुर के हरी डेरा,खलीफा डेरा बाल के डेरा रायफल टोला, हरी टोला,खलीफा टोला, बैजू टोला के एक एक घर तक पहुंचकर तेजस्वी यादव के आम जनमानस के हित में घोषित संदेश को विस्तृत तरीके से पहुंचाया है।
तेजस्वी यादव द्वारा जारी किए गए जनहित में घोषणा पत्र पर रघुपति यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिर्फ घोषणा मात्र ही नहीं है यह आम जनमानस का वास्तविक अधिकार है जिससे वो अभी तक वंचित है। तेजस्वी जी की सोच उनके और हम सभी के आदर्श श्री लालू प्रसाद यादव जी की सोच की एक रूपरेखा है जिसे वो अपनी सरकार आने पर लागू करने के लिए आतुर है।रघुपति यादव ने कहा कि इसी सोच और उनके अटूट विश्वास को आम जन तक पहुंचाने का यह मेरा प्रयास है साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता और जनता की जिम्मेवारियों के निहित यह मेरा परम कर्तव्य भी है।उन्होंने माई बहिन योजना के तहत 2500 रुपया प्रति माह महिलाओं को मानदेय,वृद्धा,दिव्यांग,विधवा,लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 400 रुपए की राशि को 1500 रुपए करने,प्रति माह 200 यूनिट तक की मुफ्त बिजली,गैस सिलेंडर की कीमत को आम जनता के लिए 500 रुपए किए जाने की घोषणा को तेजस्वी यादव द्वारा दिया गया एक ऐतिहासिक ऐलान बताया। रघुपति यादव ने कहा कि यह ऐलान तेजस्वी यादव की एक सर्वांगीण सामाजिक विकास की सोच और विकसित बिहार की कल्पना को प्रदर्शित करता है।
रघुपति यादव ने अपने इस जनसंपर्क यात्रा के दौरान क्षेत्र के लोगों से मिल रहे आपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट किया है।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:पीएम श्री विद्यालय योजना में शिक्षक संघ ने अनियमितता का लगाया आरोप,डीईओ को ज्ञापन।

rktvnews

देवघर:संत जेवियर्स स्कूल सातर की 6 बसों पर जुर्माना के रूप में की गई 19900 की राशि की वसूली।

rktvnews

भोजपुर:25जून संविधान हत्या दिवस मनाना नकारात्मक सोच का परिचायक; प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment