RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री।

तानसेन नगर जोन ग्वालियर में पदस्थ सहायक यंत्री और उप यंत्री को निलंबित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)29 मई।देर रात बिजली कटौती की शिकायत मिली तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उसी समय विद्युत उपकेन्द्र, ट्रांसफार्मर एवं उस क्षेत्र के निरीक्षण के लिये निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने एक सहायक यंत्री और एक उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार देर रात्रि ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को क्षेत्रीय वाशिंदों द्वारा बताया गया कि ग्वालियर के कुछ क्षेत्रों में बार-बार बिजली फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है, इससे गर्मी के मौसम में आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। श्री तोमर देर बिना समय गवाए औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान उन्हें पाताली हनुमान क्षेत्र व तानसेन नगर ज़ोन में विद्युत आपूर्ति बाधित मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सुचारू विद्युत आपूर्ति के प्रति लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को क्षेत्रीय नागरिकों ने निरीक्षण के दौरान बताया कि पिछले करीब चार घंटे से इस इलाके की बिजली गुल है। उन्होंने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और सहायक यंत्री रोहित सिंह तथा उपयंत्री प्रताप चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता अमित श्रीवास्तव तथा अधीक्षण अभियंता नितिन मांगलिक को दिए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार की रात फूलबाग, ट्रांसपोर्ट नगर, मोतीझील जोन व सिकन्दर कम्पू क्षेत्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के सिकंदर कंपू क्षेत्र में ट्रिपिंग रजिस्टर देखा और अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिये दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री श्री तोमर ने कॉल सेंटर में आईं उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से मोबाइल फोन से बात की और बिजली संबंधी शिकायत का समाधान करने के लिए उन्हें आश्वास्त भी किया।

Related posts

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, चालक गिरफ्तार।

rktvnews

गंगा समिति बक्सर द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रमदान।

rktvnews

झारखंड:शिक्षकगण अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा रखे जाएंगे याद: उमा शंकर सिंह ,सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

rktvnews

पटना:भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने किया बापू टावर का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट बाहर से आये परीक्षार्थीयों को निशुल्क ठहरने की देता है व्यवस्था : महंत सुमन बाबा

rktvnews

सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करते समय राज्यों को नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों का पालन करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

Leave a Comment