RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मॉनसून के लिए ICCC में बुडको का विशेष कंट्रोल रूम तैयार।

विशेष प्रशिक्षण देकर कर्मियों को तीन पाली में किया गया प्रतिनियुक्त।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)29 मई।मॉनसून को लेकर बुडको अलर्ट मोड में है। आम जनों को बरसात के दौरान कोई समस्या न हो इसके लिये विशेष कंट्रोल रूम से शिकायतों को दूर करने की भी पहल की जा रही है। बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर बुडको द्वारा कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जिससे किसी भी समय बरसात होने पर ससमय जल निकासी सुनिश्चित की जाए। बुडको का यह कंट्रोल रूम आई ट्रिपल सी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में चलेगा जहां सभी कर्मी 1 जून से 30 जून तक विशेष रूप से जलजमाव की मॉनिटरिंग करेंगे।

कंट्रोल रूम को दिए गए विशेष दिशा निर्देश

– कंट्रोल रूम तीन पाली (24X 7) संचालित होगा।

सुबह – 6 से 2

दोपहर 2 से 10

रात 10 से 6

(बिना अगली पाली के कर्मी आए हुए वर्तमान पाली के कर्मचारी अपना स्थान नहीं छोड़ेंगे अति आवश्यक होने पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करके ही जाएंगे )

– प्रति 4 घंटे पर सभी स्थाई एवं अस्थाई डीसी की रिपोर्टिंग ली जाएगी।

– मोटर पंप के संचालन की स्थिति, बिजली कनेक्शन, डीजल भंडारण एवं उपस्थित कर्मियों की हाजिरी कर्मी समय-समय पर अपडेट करेंगे।

– नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतों को वरीय पदाधिकारी तक त्वरित पहुंचाना।

– डीपीएस की सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग करते रहना।

– पटना नगर निगम के कंट्रोल रूम से समन्वय बनाकर रखेंगे एवं आपस में कनेक्ट रहेंगे।

कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

मानसून में तैनात कंट्रोल रूम कर्मियों को ICCC में विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। संप के इनलेट आउटलेट की जानकारी डीपीएस मॉनिटरिंग सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। गौरतलब है कि मानसून को लेकर बुडको द्वारा कर्मियों के कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं इन सभी कर्मियों को लगातार 6 दिन कार्य करने के उपरांत एक-एक दिन का विश्राम मिलेगा विश्राम के दौरान चौथी पाली के दल कार्य करेंगे।

ICCC से कनेक्टेड है डीपीएस

पटना के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन (डीपीएस) ICCC से भी कनेक्ट है। जिससे संप हाउस में जल स्तर बढ़ते ही ऑटोमैटिक पंप चालू हो जाएगा और पानी को बाहर निकाला जा सकेगा। इस प्रणाली में 9 पंपिंग स्टेशनों में जल स्तर, तापमान और वाइब्रेशन सेंसर स्थापित किए गए हैं।
इसके साथ ही CCTV की मदद से संप हाउस की 24 घंटे निगरानी भी की जाएगी।

Related posts

उज्जैन :भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में डमरू नाद का विश्व रिकार्ड।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

कारीगरों की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए हैंडलूम को रोज़मर्रा के फैशन से जोड़ रहा ‘इंडियन पीकॉक’

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड दुर्घटना बीमाधारकों के परिजनों को सौंपे 10-10 लाख रुपए के चैक।

rktvnews

भोजपुर:मासूम जनता को गुमराह करने का प्रयास न करें राजद नेता:राघवेंद्र

rktvnews

Leave a Comment