RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिलाओं के आगे आने से ही समाज का असली बदलाव होगा संभव: सोनाली सिंह

सोनाली सिंह ने किया महिला चौपाल का आयोजन।

महिलाओं की समस्याओं को सुन ,दिए समाधान के आश्वासन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 मई।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका और युवाओं की प्रेरणा सोनाली सिंह ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए बखोरापुर और नूरपुर गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया। सोनाली सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना था।उन्होंने कहा की चौपाल में दोनों गांवों की दर्जनों महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिलाएं शुरुआत में थोड़ी झिझकी हुई थीं लेकिन सहज, आत्मीय और प्रोत्साहक रवैये ने वातावरण को संवादात्मक बना दिया। धीरे-धीरे महिलाओं ने अपने दिल की बातें खुलकर साझा कीं।जानकारी दी गई कि चर्चा के दौरान प्रमुख रूप से महिलाओं ने शिक्षा की कमी, बेटियों के लिए स्कूल की दूरी, स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता, रोजगार के सीमित अवसर, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति, घरेलू हिंसा और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर खुलकर बातचीत की गई। कई महिलाओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर आवाज उठाने के बावजूद उनकी समस्याएं नहीं सुनी जातीं।सोनाली सिंह ने महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुना और हर समस्या पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को वे सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं रखेंगी बल्कि उन्हें संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए प्रयास करेंगी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ वे आसानी से ले सकती हैं लेकिन जानकारी के अभाव में वे वंचित रह जाती हैं।सोनाली सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा पर जोर देने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा जब तक महिलाएं खुद आगे नहीं आएंगी, तब तक समाज में असली बदलाव संभव नहीं है। आपको अपनी बात कहनी होगी, अपने हक की मांग करनी होगी और एकजुट होकर चलना होगा।
सोनाली सिंह के सहयोगियों ने बताया की चौपाल के अंत में महिलाओं ने सोनाली सिंह के इस प्रयास की खूब प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से उन्हें ऐसा कोई मंच नहीं मिला था जहाँ वे बेझिझक अपनी बात रख सकें। सोनाली सिंह के प्रयास ने उन्हें एक नई ऊर्जा और उम्मीद दी है।सोनाली सिंह ने इस मौके पर यह भी घोषणा की कि वे भविष्य में ऐसे महिला चौपालों का आयोजन बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी करेंगी ताकि हर महिला की आवाज सुनी जा सके और विकास की मुख्यधारा से हर घर और हर नारी को जोड़ा जा सके।

Related posts

हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!

rktvnews

उत्तराखंड:देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर जिले में आजादी का जज्बा 12 शहीदों ने देशभक्ति के लिए दी थी अपनी शहादत।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का तीसरा दिन।

rktvnews

आइएमसी का सेमिनार बिहटा में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment